आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 29 की पूर्व पार्षद कविता यादव ने गुरूवार को वार्ड में साफ सफाई के अभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि डेंगू फैल रहा है ऐसे में साफ सफाई पर विशेष जोर देने की जरूरत है। लेकिन वर्तमान पार्षद इस तरफ कोई ध्यान नहीं देते। इस विषय में स्थानीय दुकानदारों से बात करने पर उन्होंने बताया कि गंदगी बहुत है और वर्तमान पार्षद का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। वहीं वर्तमान भाजपा पार्षद गौरव गुप्ता ने बताया कि 29 नंबर वार्ड में हर जगह साफ सफाई की गई है लेकिन सफी मोड़ पर नाली जाम क्योंकि वहां के दुकानदारों ने नाली पर ही अपनी दुकान लगा कि है जिससे सफाई कर्मियों को साफ करने में असुविधा हो रही है।

0 टिप्पणियाँ