रानीगंज- बिते दिनो मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दर्दनाक घटना की कड़ी निन्दा करते हुए राज्य भर में तृणमूल कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं, उसी क्रम में रविवार को सर्व भारतीय तृणमूल कांग्रेस की ओर से रानीगंज ब्लॉक टाउन तृणमूल युवा कांग्रेस के बैनर तले तारबंगला अशोका पेट्रोल पंप के निकट विरोध सभा किया गया. सभा के दौरान केंद्र की मोदी सरकार के दुर्नीति पर सवाल उठाए गए, और सबसे अहम मुद्दा महिलाओं की सुरक्षा पर गहरा प्रश्नचिन्ह खड़ा किया. इस सभा के दौरान मुख्य रूप से रानीगंज ब्लॉक टाउन तृणमूल युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विक्टर बागची, रानीगंज ब्लॉक टाउन अध्यक्ष रुपेश यादव, एमआईसी दिव्येंदु भगत, तृणमूल यूथ कांग्रेस युवा प्रेसिडेंट कौशिक मंडल, बोरो दो के चेयरपर्सन शहजादा अंसारी, पार्षद अख्तरी खातून, साधन सिंह, संजीव महंती, बापी चक्रवर्ती, राहुल पाल और प्रियो पाल मुख्य रूप से मौजूद रहे.
विक्टर बागची ने कहा कि मणिपुर में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है ,मणिपुर में अशांति फैल रही है लेकिन डबल इंजन की सरकार इसे रोकने में नाकाम रही है. इसके खिलाफ तथा पेट्रोल-डीजल सहित रोजमर्रा की चीजों की बेतहाशा दामों में वृद्धि के खिलाफ ही आज तृणमूल कांग्रेस के आवाहन पर रानीगंज में भी रानीगंज ब्लॉक तृणमूल युथ कांग्रेस के तरफ से एसबी रोड पर अशोका पेट्रोल पंप के सामने यह धरना प्रदर्शन किया गया.



0 टिप्पणियाँ