जोड़ा महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवरियों के लिए चाय -शर्बत के स्टाल




रानीगंज-हिंदू पंचांग के सबसे पवित्र और हर्षोल्लाह के साथ मनाए जाने वाले सावन महीने के छठे सोमवार के पूर्व रविवार की रात को पूरे रानीगंज शहर में चारों ओर कांवरियों के लिए शरबत,पानी और खीर पूड़ी सहित नाना प्रकार के स्टाल लगाए गए थे.पूरा शहर मानो हर हर महादेव के नारों से गूंज रहा था. चारों ओर भगवा रंग छाया हुआ था . जल चढ़ाने जाते कांवरियों के लिए महाकाल बोल बम सेवा समिति की ओर से भी प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एनएसबी रोड पुराने बस स्टैंड के निकट स्टाॅल लगाया गया, जिसमें कांवरियों को शरबत, बिस्किट, चॉकलेट पानी एवं और भी कई प्रकार की चीजें उपलब्ध रहीं. इस मौके पर संस्था के पंकज जोशी, शिवम खां, सोमू लाहा समेत संस्था के और भी कई सदस्यगण मौजूद रहे और कांवरियों की सेवा में तत्पर दिखे.




दूसरी और शिशु बगान मोड़ पर छठ वें सोमवार को भी तरुण बर्मन के नेतृत्व में शिव शक्ति संस्था के बैनर तले भक्तों को चाय शर्बत की व्यवस्था की गई थी,इस दौरान घंटो भगवान शिव बने जीवंत झांकी आकर्षण का विशेष केंद्र थी,सन्ध्या शिव जी की सामूहिक आरती के साथ यह सेवा आरम्भ हुई,जो देर रात तक चली.इसके अलावा शनि मंदिर के समीप दिनेश सोनी एवं उनके मित्रो ने मिलकर शिवलिंग का निर्माण कर भक्तों के आगमन स्थल पर स्वागत किया गया,यहां प्रत्येक सप्ताह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक ज्योतिर्लिंग बनाई जा रही है,जिसका पूजा अर्चना भक्तों द्वारा की गई,यहां भी शिव भक्तों के लिए चाय शर्बत आदि की व्यवस्था की गई थी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता