बंगीय साक्षरता प्रसार समिति किशोर वाहिनी द्वारा चर्चा एवं सेमिनार का आयोजन



जामुड़िया-रविवार को जामुड़िया हिन्दी हाई स्कूल के सभागार मे विज्ञान दिवस के अवसर पर बंगीय साक्षरता प्रसार समिति किशोर वाहिनी द्वारा चर्चा एवं सेमिनार का आयोजन किया गया. इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को विज्ञान से संबंधित जानकारी दी गई ‌. यहां वक्ताओं के अलावा विद्यार्थियों ने भी व्यक्तव्य दिया ‌. इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बंगीय साक्षरता प्रचार समिति के प्रमुख स्वपन जमींदार ने बताया कि आज शिक्षा के साथ साथ विज्ञान की जानकारी बच्चों के लिए आवश्यक है. आज भारत सौर्य ऊर्जा के साथ साथ विज्ञान में भी बहुत प्रगति कर रहा है .आज विज्ञान की सहायता से भारत अंतरिक्ष की दुनिया विश्व के पटल पर अपनी पहचान स्थापित कर दिया है .चंद्रयान तीन की उपलब्धि के साथ सूर्य मिशन पर अपनी पहचान स्थापित करने में कामयाब होने जा रही है .कार्यक्रम के पूर्व संस्था की ओर ध्वजारोहण किया गया. इस कार्यक्रम में बंगीय साक्षरता प्रसार समिति के जिला सचिव सोमवाल सेनगुप्ता कल्याण घोष, सौरभ बैनर्जी, सुवर्ण चक्रवर्ती उज्ज्वल चटर्जी, गौतम कवि,तरुण चक्रवर्ती आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता