आसनसोल : आसनसोल के एनएस रोड स्थित मां दुर्गा नर्सिंग होम में राष्ट्रीय मारवाड़ी सेवा संघ की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर से 40 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया था। इस शिविर में रक्तदाताओं की हौसला अफजाई करने आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी खास तौर पर मौजूद थे। इनके अलावा 44 नंबर वार्ड टीएमसी अध्यक्ष मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भी उपस्थित थे। अमरनाथ चटर्जी ने इस रक्तदान शिविर के अयोजन के लिए राष्ट्रीय मारवाड़ी सेवा संघ की तारीफ की।

0 टिप्पणियाँ