कॉन्वेयर बेल्ट में फंस कर श्रमिक की हुई मौत






 जामुड़िया- जामुड़िया प्रखंड अंतर्गत बिजयनगर औधोगिक क्षेत्र स्तिथ श्याम सेल मेटालिक कारखाना के गेट नम्बर तीन में शुक्रवार की देर सन्ध्या बर्नपुर निवासी 25 वर्षीय दिपंकर दास आयरन ओर पिसाई का कार्य करने के दौरान वह कन्वेयर बेल्ट में फंस गया उस पर आयरन ओर गिरने कर दबने से उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई .करखाना में हुई इस घटना को लेकर काफी उत्तेजना फैल गयी. इसके बारे में जानकारी देते हुए कारखाना में कार्यरत अनुप कुमार माजी ने बताया कि शुक्रवार को।वह युवक हॉपर के नीचे कार्य कर रहा था तभी अचानक तेज आवाज के कन्वेयर बेल्ट टूट गया ओर एक मजदूर काम करते वक्त नीचे गिर गया,उस पर पिसाई हो रहे आयरन और गिर जाने से उसमें दब गया जिसके कारण उनकी मौत हो गई. शनिवार कि सुबह में परिवार के साथ इस करखाना के अधिकारी के साथ फैसला के लिए बुलाया गया था जिसमें उनके परिजन ने कहा कि हमें नौकरी नहीं चाहिए .उस फैसले के अनुसार 15 लाख रुपये मारे गये परिजन को दिया गया .इस घटना की सूचना मिलने के बाद जामुड़िया थाना एवं केन्द फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची. जेसीबी और पेलोडर द्वारा तकरीबन बारह घंटे मशक्कत के बाद शव बरामद किया गया .शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया . हादसे को लेकर श्याम मेटालिक करखाना में इस घटना को लेकर काफी सनसनी फैल गई उधर, हादसे के बारे में कारखाना प्रबन्धनं से संपर्क करने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. मौके पर आसनसोल दक्षिण जिला परिषद सदस्य सुबीर बैनर्जी, हिरापुर के पार्षद एवं ब्लाक सभापति उत्पल माजी,, पार्षद अखय घोष, अलोक दास ,मदनतोड़ ग्राम पंचायत के समिति सदस्य अनिमेष बैनर्जी घटना स्थल पर पहुंचे थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात