खान श्रमिक कांग्रेस की बैठक सम्पन्न हुई



जामुड़िया-गुरुवार को खान श्रमिक कांग्रेस (भारतीय मजदूर संघ) श्रमिक संगठन के प्रमुख कार्यकर्ता की बैठक कुनुस्तोरिया एरिया के टाइगर मेमोरियल हॉल में संपन्न‌ हुआ.इस मौके पर मुख्य रूप से जेबीसीसीआई सदस्य सह कोल इंडिया के अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के प्रभारी के लक्ष्मा रेडी, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महासचिव ऊज्वल मुखर्जी , अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जयनाथ चौबे, कोयला श्रमिक कांग्रेस भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष बिनोद सिंह, बीएमएस के महामंत्री मृतुन्जय सिंह,बीएमएस के ज्वाइंट जेनरल सेक्रेटरी धनंजय पांडे के अलावा ईसिएल के सभी एरियाओं से संगठन से जुड़े एरिया सचिव एवं शाखा सचिव उपस्थित रहे के लक्ष्मण रेड्डी ने बताया कि हाल ही में कोल इंडिया के साथ जो विभिन्न संगठनों का वेतन समझौता हुआ है वह ऐतिहासिक है इससे पहले श्रमिकों के वेतन में एक मुश्त इतनी ज्यादा वृद्धि कभी नहीं हुई थी, कोल इंडिया के निजीकरण करने को लेकर उन्होंने कहा कि कोल इंडिया का निजीकरण नहीं हो रहा है. इस बारे में उनकी कोयला मंत्री से बात हुई है .उन्होंने कहा है कि जो खदानें किन्ही कार्य से बंद पड़ी है .उन खदानों के ब्लॉक को हो सकता है कि प्रॉफिट शेयरिंग के आधार पर निजी कंपनियों को दी जाए, लेकिन कोल इंडिया के निजीकरण का कोई विचार नहीं है. के लक्ष्मा रेड्डी ने बताया की सरकार कोल इंडिया को और मजबूत करना चाहती है ना कि निजी हाथों में सौंपना चाहती है. वह किसी श्रमिक की मृत्यु के उपरांत उनके परिजन को दी जाने वाली नौकरी में हो रही देरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस पर भी चर्चा हुई है और इसको और सुचारु किया गया है .उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ मृत कर्मचारी के बेटे का नौकरी दी जाती थी अब उनकी बेटी को भी नौकरी दी जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात