कुनुस्तोड़िया क्षेत्र खदानों में बालू भराई की जगह बॉटम ऐश की उपयोगिता पर विशिष्ट कार्यशाला संपन्न



जामुड़िया - ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आज एक विशिष्ट कार्यशाला संपन्न हुई. उल्लेखनीय है कि खदानों में स्टोइंग के लिए बालू की जगह बॉटम ऐश की उपयोगिता को केंद्र में रखकर आई. आई. टी. (खड़गपुर) की ओर से एक साइंटिफिक स्टडी की गयी थी. इसी स्टडी से संबंधित एक प्रस्तुति खान सुरक्षा महानिदेशालय व कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय प्रबंधन के अधिकारियों के समक्ष रखने के उद्देश्य से आज की यह कार्यशाला आयोजित हुई. इस विशिष्ट कार्यशाला में खान सुरक्षा महानिदेशालय, क्षेत्र-II के निदेशक श्री विनोद रजक, उप निदेशक श्री रमेश वालेकर व उप निदेशक रौनक मंडल की विशिष्ट मौज़ूदगी रही. कार्यशाला में आई. आई. टी. (खड़गपुर) की असिस्टंट प्रोफ़ेसर डॉ॰ सुनीता मिश्रा ने सभी के समक्ष पावर पॉइंट प्रस्तुति देकर इसकी उपयोगिता को विस्तार से स्पष्ट किया. कार्यशाला में उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि कोलियरी में स्टोइंग के लिए बॉटम ऐश की उपयोगिता पर साइंटिफिक स्टडी की विस्तृत प्रस्तुति हेतु हमारे बीच इतने गुणीजन का आगमन है ,जो कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने आगे कहा कि कई बार बालू की अनुपलब्धता से स्टोइंग के काम में कई दिक्कतें आती हैं ऐसे में यदि बॉटम ऐश इसका विकल्प होकर आये तो काफ़ी सहूलियत होगी. उन्होंने बताया कि इससे प्रदूषण में भी कमी आएगी और पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकेगा. इस विषय पर खान सुरक्षा महानिदेशालय से आये अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे. कार्यशाला के दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक के साथ अपर महाप्रबंधक, सभी खान समूह के अभिकर्ता, खान प्रबंधक, संरक्षा अधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता