आसनसोल के एचएलजी अस्पताल में ऑर्किड ब्लॉक का उद्घाटन




आसनसोल : आसनसोल के एचएलजी अस्पताल में शनिवार को ऑर्किड नाम से एक नए ब्लॉक का उद्घाटन किया गया। इसके विषय में जानकारी देते हुए अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि यह ब्लॉक बिल्कुल आधुनिक तकनीकों डिजाइन के साथ बनाया गया है। यहां पर आईसीयू और जनरल बेड को अलग किया गया है। उन्होंने कहा कि आईसीयू भी अन्य अस्पतालों के आईसीयू से अलग है क्योंकि यहां पर इस आईसीयू में बड़ी-बड़ी खिड़कियां बनाई गई हैं, जिसमें से होकर सूरज की रोशनी अंदर आएगी और आईसीयू में भर्ती मरीजों को लगेगा कि वह अपने घर में है ना की किसी अस्पताल में। उन्होंने बताया कि इससे उनके बेहतर होने में और ज्यादा सहायता मिलेगी, इसके साथ ही 300 स्क्वायर फीट बड़ा कमरा है जो हर एक मरीज के लिए काफी सहूलियत वाला है। उन्होंने बताया कि यहां पर इस तरह से दरवाजे डिजाइन किए गए हैं ताकि बाहर से मरीज के परिजन अपने लोगों को अच्छे से देख सकें। यह पारदर्शिता रखी गई है ताकि मरीज और मरीज के परिजनों के बीच दूर से ही सही लेकिन एक संपर्क बना रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात