डेंगू से युवक की मौत की घटना का विरोध कांग्रेस द्वारा




आसनसोल- कांग्रेस की तरफ से सोमवार को आसनसोल नगर निगम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया और मेयर विधान उपाध्याय को एक ज्ञापन सौंपा गया. इसके जरिए उन्होंने 15 अगस्त को रेलपार गारुई नदी में एक युवक के डूबकर मौत तथा डेंगू से हुई एक युवक की मौत का विरोध किया । काफी देर तक कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ताओं ने आसनसोल नगर निगम के गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसके उपरांत कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने मेयर से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने डेप्युटी मेयर वसीम उल हक़ तथा बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा के इस्तीफे की मांग की। इनका कहना है कि अगर पद पर रहते हुए यह अपनी ज़िमेदारी नही निभा सकते तो इनको पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस संदर्भ में जब हमने उत्पल सिन्हा से बात की तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज एक कागज़ी पार्टी बनकर रह गई है। उनको यह सोचकर शर्म आ रही है कि वह कभी कांग्रेस से जुड़े थे । उन्होंने कहा कि जब 15 अगस्त को वह युवक डूब गया था तो निगम का हर एक अधिकारी तथा पदाधिकारी युवक की तलाश में जुट गया था जबकि कांग्रेस नेता सिर्फ राजनीति कर रहे थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात