विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर आदिवासी समाज की ओर से विशाल रैली का आयोजन



रानीगंज-बुधवार 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके से आदिवासी समाज की संगठन राजी पाड़हा सरना प्राथना सभा की तरफ से एक रैली निकाली गई. रैली पंजाबी मोड़ इलाके से शुरू होकर राजबाड़ी होते हुए राम बागान मैदान में आकर समाप्त हुई. इस रैली में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के महिला और पुरुषों ने हिस्सा लिया. रैली के दौरान आदिवासी दिवस मनाने के साथ-साथ मणिपुर में हुई दो आदिवासी महिलाओं के ऊपर अत्याचार को लेकर जोरदार विरोध जताया गया रैली के दौरान आदिवासी समुदाय के लोगों ने मणिपुर में हुई निर्मम घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की और आदिवासियों पर लगातार होते अत्याचारों पर अंकुश लगाने की बात भी कही. रैली के दौरान आदिवासी समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा और कहा कि आदिवासी समुदाय की महिला पर इस तरीके के निर्मम घटना के बाद भी वह चुप क्यों है, मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क में खुलेआम घुमाया गया, जिसके बाद अब तक दोषियों को सजा नहीं मिली.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात