रानीगंज-आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के नये आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने पदभार संभालने के पश्चात गुरुवार से कई थानों का निरीक्षण करना आरम्भ कर दिया. निरीक्षण के दौरान शुक्रवार को नव नियुक्त आयुक्त सुनील कुमार चौधरी रानीगंज थाना पहुँचे.इस दौरान उनके साथ डॉ कुलदीप सोनवाने भी मौजूद थे.
थाना प्रभारी एंव पुलिस अधिकारियों समेत आरक्षकों ने सूबे के नए आयुक्त को सलामी दे कर उनका स्वागत किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की गतिविधियों की जानकारी ली एंव कानून व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशानिर्देश दिया.




0 टिप्पणियाँ