सियारसोल राज हाई स्कूल की तरफ से कारगिल दिवस कार्यक्रम का आयोजन




रानीगंज-कारगिल दिवस एवं भारत छोड़ो आंदोलन जो कि हमारे देश के लिए एक ऐतिहासिक घटना है ,जिसे याद करते हुए बुधवार को सियारसोल राज हाई स्कूल की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम के बारे में स्कूल के प्रधान शिक्षक तापस चटर्जी ने बताया कि कारगिल दिवस को याद करने के लिए प्रति वर्ष 26 जुलाई को कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, इस प्रकार भारत छोड़ो आंदोलन को भी विशेष रूप से हम लोग मानते हैं, हमारी युवा पीढ़ी को इन विशेष घटनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, ताकि हमारी आज की पीढ़ी अपने देश के ऐतिहासिक घटनाओं को याद रखें. साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपनी मिट्टी अपना देश का जो नारा लगाया जा रहा है उसे लेकर भी छात्रों को जागरूक किया गया, हमारी युवा पीढ़ी अपने देश के प्रति समर्पित रहे और इस तरीके के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने में रुचि रखें, इस विषय को सामने रखते हुए आज सभी बच्चों को जागरूक किया गया. इस मौके पर स्कूल के एनएसएस के मृत्युंजय कुमार ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा के देश के लिए जिन वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है उनको आज हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं, और केंद्र सरकार द्वारा 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसकी थीम है मिट्टी को नमन वीरों का बंधन, इसी के उद्देश्य से आजादी के अमृत महोत्सव के दौरानौ वीर शहीदों को भी याद करना और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों को पांच शपथ दिलवाए गए, ताकि वह आने वाले समय में इस देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सके. इसके साथ ही यहां पर रानीगंज थाना की तरफ से सेफ ड्राइव सेव लाइफ को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता