वार्ड नंबर 88 के कॉलेज पाड़ा में सरकारी जमीन पर बनाये गये निर्माण को तोड़ा गया.







रानीगंज -आसनसोल नगर निगम के 88 नंबर वार्ड कॉलेज पाड़ा राम बाग में नगर निगम द्वारा एक अवैध गोदाम को खाली करा कर तोड़ा गया. आरोप है कि रानीगंज के व्यवसाई विकास सतनालिका ने अवैध रूप से सरकारी जमीन पर पिछले 20 सालों से कब्जा करके रखा था, और यहां पर एक गोदाम बना लिया था .आसनसोल नगर निगम द्वारा उनको कई बार इस को खाली करने का नोटिस दिए गए थे. 15 दिन पहले भी उनको नोटिस दिया गया था, लेकिन जब उन्होंने खाली नहीं कराया तब गुरूवार को आसनसोल नगर निगम द्वारा गोदाम को तोड़ दिया गया,वहीं सरकारी जमीन पर बने बाउंडरी तोड़ दिया गया. इस बारे में आसनसोल नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आर के श्रीवास्तव ने कहा कि यहां पर एक अवैध रूप से गोदाम बनाया गया था. इसके मालिक को नोटिस दिया गया था .हियरिंग में उनको मौका दिया गया था कि वह साबित करें कि यह जमीन उनकी है लेकिन जब ऐसा नहीं कर पाए तब बीएलआरओ से कागजात निकाले गए तो देखा गया कि यह सरकारी जमीन है 15 दिन पहले भी उनको गोदाम खाली करने का नोटिस दिया गया था लेकिन उन्होंने नोटिस पर कोई कार्रवाई नहीं की तो आसनसोल नगर निगम द्वारा उसे तोड़ दिया गया.अस्सिटेंट इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता ने कहा कि यहां पर पास ही में एक कॉलेज है, इस जमीन को अब विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा उन्होंने कहा कि यह 13 शतक जमीन है ,जिसमे 3 शतक जमीन रास्ता में प्रयोग हुआ है,10 शतक जमीन पर निर्माण किया गया . कौशिक सेनगुप्ता ने कहा कि इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके रखा गया था अवैध रूप से कब्जा करने वाले व्यक्ति को नोटिस दिया गया था लेकिन जब उन्होंने इस नोटिस का जवाब नहीं दिया और खुद से इस गोदाम को नहीं तोड़ा तो आज आसनसोल नगर निगम द्वारा इसे तोड़ दिया गया. वह आसनसोल नगर निगम के 88 नंबर वार्ड के पार्षद नेहा साव ने कहा कि इस जमीन पर विकास सतनालिका नामक एक व्यक्ति का अवैध कब्जा था उनको 15 दिन पहले भी नोटिस दिया गया था लेकिन जब उन्होंने नोटिस की भी अवज्ञा की तो इससे गोदाम को तोड़ दिया गया. उन्होंने कहा कि यहां पर एक कॉलेज है और इस जमीन का इस्तेमाल करके यहां पर विकास के कार्य किए जाएंगे उन्होंने कहा कि हम को नहीं पता कि उनके बारे में और कहां-कहां इस तरह से अवैध अतिक्रमण किया गया है ,लेकिन जहां भी इस तरह की बात सामने आएगी आसनसोल नगर निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात