रानीगंज-हर साल की तरह इस साल भी रानीगंज कोयलांचल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैली एवं झंडोत्तोलन के साथ देश के 77 वां स्वंतंत्रता दिवस मनाई गयी. रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में देश का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. इस मौके पर यहां अध्यक्ष अरुण भरतिया ने ध्वजारोहण किया गया .राष्ट्रगीत गाया गया और इसके साथ ही स्वर्गीय गोविंदराम खेतान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस मौके पर यहां रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतीया, सचिव मनोज केसरी ,कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खेतान ,सलाहकार आरपी खेतान सहित रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के तमाम सदस्य गण उपस्थित थे. आजादी के इस महान पर्व को मनाने के साथ-साथ चेंबर के पदाधिकारियों ने इस बात पर भी मंथन किया कि किस तरह से रानीगंज वासियों को जाम की समस्या से आजादी मिल सकती हैं. इस मौके पर विशिष्ट समाजसेवी आरपी खेतान वे कहा कि आज का दिन सभी भारत वासियों के लिए बेहद खास है .आज ही के दिन सदियों पुरानी गुलामी की जंजीरों को तोड़ कर देश आजाद हुआ था और खुली हवा में सांस लेना शुरू किया था. उन्होंने कहा कि 1947 के 15 अगस्त हम आजाद हुए यानी हमारे अपने फैसले हमें खुद लेने का अधिकार प्राप्त हुआ ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि हम इस आजादी के मायने समझे और इस को भली-भांति अपने और अपने परिवार के बेहतरी के लिए इस्तेमाल करें .उन्होंने कहा कि आजादी का मतलब लापरवाही नहीं होती आजादी जैसे हमें कुछ अधिकार देती है ,ठीक उसी तरह हमारे सामने कुछ कर्तव्य भी रहते हैं जिन्हें पूरा करना चाहिए तभी आजादी का सही मतलब निकलेगा और जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलवाई थी उन को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकेगी.
त्रिवेणी देवी भालोटीया कॉलेज के एनसीसी के छात्रों ने परेड किया. यहां झंडोत्तोलन किए. स्पोर्ट्स असेंबली क्लब में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि कोलकाता कृष्ण मुरारी क्याल ने तिरंगा झंडा फहरा कर कार्यक्रम का उद्घाटन की. इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष कमल नयन झुनझुनवाला सचिव मनोज शर्मा, दीपक जालान, श्रवण कनोडिया, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
शैक्षिक संस्थान यूसीमास के तत्वाधान में कई छोटे-छोटे बच्चों ने अपने चेहरे पर तिरंगा का सुंदर स्टिकर लगाकर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया. प्रिंसिपल मधुमिता मिश्रा ने झंडा तोलन किया. रानीगंज के सीबीएसई बोर्ड के स्कूल ज्ञान भारती स्कूल के संस्थापक के चेयरमैन शिवकुमार भारतीया एवं स्कूल मैनेजिंग कमिटी के प्रमुख श्रवण तोदी ने झंडा तोलन किया .स्कूल के प्रधानाध्यापक अमित कुमार साव ने छात्रो को संबोधित किया. लायंस डीएवी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही . स्कूल की प्रिंसिपल मंदिरा दे के मार्गदर्शन पर विद्यार्थियों ने काफी मनमोहक नृत्य संगीत एवं राष्ट्र गीतों की प्रस्तुति किए. झंडोत्तोलन क्लब के अध्यक्ष दिलीप सिंह ने किया. बीसीडीए एवं युथ जिम्नेजियम द्वारा रंगारंग रैली निकाली गई.वृंदावन धाम समिति में अध्यक्ष प्रमोद तोदी एवं सचिव उमेश सरायां ने तिरंगा फहराया. इस मौके पर रानीगंज थाना , विधायक कार्यालय, फ्रेंड्स क्लब, रोटरी क्लब, सुरक्षा संस्थान, नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन कार्यालय, रानीगंज एवं अन्य कई संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर झंडोत्तोलन की गयी.





0 टिप्पणियाँ