जामुड़िया:शुक्रवार को जामुड़िया ब्लॉक अंतर्गत डोबराना ग्राम पंचायत के प्रधान एवं उप प्रधान के शपथ ग्रहण के दौरान टीमएमसी के दो गुटों में अपने अपने ग्राम के व्यक्ति को को प्रधान बनाने की मांग को लेकर वाद विवाद होते -होते जमकर मारपीट हो गई , मौके पर मौजूद पुलिस भीड़ को तितर-बितर करने के लिए धक्का-मुक्की करते हुए लाठियां भी भांजी. डोबराना ग्राम के पूर्व पंचायत बुधन गोराई एवं टीएमसी के विजयी उम्मीद्ववार शिला गोराई का आरोप है की डोबराना ग्राम पंचायत के कुल 8 पंचायत सदस्य में से एक उम्मीदवार निर्दलीय उम्मीद्ववार के रूप में विजयी हुआ है, जबकि 7 उम्मीदवार टीएमसी के जीते हुए हैं . इस बार का पंचायत प्रधान का सीट (जेनेरल कोटा) सामान्य कोटा के लिए आरक्षित है, एवं इस सीट पर उनके ही ग्राम के लोग सामान्य सीट के जीते हुए उम्मीदवार को प्रधान बनाना चाहिए,शिला गोराई सामान्य सीट पर जीती हुई है,एवं पढ़ी लिखी हुई भी है, परंतु जामुड़िया ब्लॉक 2 टीएमसी के अध्यक्ष सिदार्थ राणा एवं स्थानीय सत्ता दल के उच्च स्तरीय नेता मिलकर ऐसा ऐसा होने नहीं दे रहे हैं एवं इस सीट पर अनुसूचित जनजाति के जीते हुए उम्मीदवार को प्रधान बनाया गया ब जो कदाचित गलत है . उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधान पद के लिए उन्होंने वोटिंग कराने का सुझाव दिया परंतु ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में उनके गुट के दूसरे दूसरे गुट के जीते हुए उम्मीदवार में से एक व्यक्ति को मिथ्या आरोप देकर जेल भेज दिया,अन्य को कार्यालय में घुसने नहीं दिया गया,जबकि शिला गोराई एवं अन्य एक उम्मीद्ववार को जोर जबरदस्ती हस्ताक्षर कराना चाहा. हालांकि इन सभी आरोपों को ब्लॉक 2 टीएमसी अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा ने गलत बताते हुए कहा की सबसे बड़ी बात यह है कि जिस सामान्य सीट के लिए बात कही जा रही है उस पर कोई अनिवार्य की उस पद के लिए सामान्य जाति के ही व्यक्ति को ही पद दिया जाए ,बल्कि उस पर अनुसूचित एवं जनजाति भी पद पा सकता है ,वहीं उन्होंने यह भी बताया कि जिस महिला को यहां का प्रधान बनाया गया है वह भले ही पहले अनुसूचित जनजाति की थी परंतु उसका विवाह सामान्य जाति के युवक के साथ हुआ है एवं इस दृष्टिकोण से वह युवति भी सामान्य जनरल कोटा की है अतः उन पर आरोप लगाया गया सरासर गलत है.
दुसरी और जामुड़िया प्रखंड के 10 ग्राम पंचायतों में 5 ग्राम पंचायत के प्रधान एवं उपप्रधान को पंचायत कार्यालय में शपथ ग्रहण कराए गए.श्यामला ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर असित मण्डल जबकि उपप्रधान के लिए कलेश्वरी टुडू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. जबकि परसिया ग्राम पंचायत में प्रधान के रूप में अनिता घोष उपप्रधान के लिए चाइना बाउरी को शपथ दिलाई गई . डोबराना ग्राम पंचायत में प्रमिला कौल को प्रधान एवं बिजय पांडेय उप प्रधान बनाये गये. चिंचूडिया ग्राम पंचायत के प्रधान सोनाली धीवर जबकि उप प्रधान सोमनाथ चक्रवर्ती को शपथ ग्रहण कराए गए. जबकि केंदा ग्राम पंचायत के प्रधान बुधली मुर्मू, उप प्रधान देवाशीष चटर्जी को शपथ ग्रहण कराया गया. ज्ञात हो 10 ग्राम पंचायतों में कुल 8 पंचायत सदस्य प्रधान उप प्रधान पहले ही टीएमसी के निर्विरोध चुने गये हैं.


0 टिप्पणियाँ