28 अगस्त को तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद की वाली सभा को सफल बनाने के लिए की गयी पथ सभा



 जामुड़िया- जामुड़िया थाना मोड़ स्थित बस स्टैंड में जामुड़िया ब्लॉक एक टीएमसीपी द्वारा अगामी 28 अगस्त को कोलकाता में होने वाली सभा को सफल बनाने के लिए एक पथ सभा की गयी, जहां टीएमसीपी ब्लॉक एक के पूर्व अध्यक्ष पिंटू कुमार दत्ता ,वार्ड संख्या पांच के पार्षद बंदना रुइदास ,वार्ड संख्या दो के पार्षद श्रावणी मंडल, ब्लॉक एक के उपाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी, बबलू पोद्दार आदि उपस्थित थे. इस मौके पर पिंटू दत्त ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद की स्थापना दिवस के मौके पर प्रत्येक वर्ष जितने छात्र कोलकाता जाते थे, इस साल लक्ष्य है कि उससे कहीं ज्यादा छात्र कोलकाता जाएं और उस महासभा में सम्मिलित हो. साथ ही जादवपुर और दुर्गापुर में जिस तरह से छात्रों की मृत्यु हुई उसको लेकर प्रशासन सक्रिय हो गयी है ,तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद भी दोषियों को उचित सजा दिलवाने के लिए कटिबंध है. इस बार तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद का यह 25 वां स्थापना दिवस है, जैसे-जैसे तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के साल गुजरते जाएंगे यह संगठन और मजबूत होगा. एबीवीपी तथा एसएफआई जैसे छात्र संगठन तृणमूल छात्र परिषद का नाम सुनकर ही राजनीतिक रूप से मैदान छोड़ देंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता