सद्गुरु स्वतंत्रदेव जी महाराज के जन्मदिवस पर 11 कुण्डीय विश्वशांति वैदिक महायज्ञ आयोजित





रानीगंज : विहंगम योग संस्थान के आचार्य सद्गुरु स्वतंत्रदेव जी महाराज के 76 वें जन्मदिवस पर मंगलवार को निंघा स्थित महर्षि सदाफल देव आश्रम में 11 कुण्डीय विश्वशांति वैदिक महायज्ञ आयोजित किया गया. इस दौरान 76 दीपक जलाए गए तथा विहंगम योग के जिलाध्यक्ष पीएन सिंह एवं उनकी पत्नी सीमा सिंह ने केक काटा. कार्यक्रम में आसनसोल, रानीगंज, दोमोहानी, उखड़ा, पांडेश्वर, परासिया, अंडाल, दुर्गापुर आदि जगहों से लगभग 500 की संख्या में विहंगम योग के अनुयायी उपस्थित हुए. स्वागत गान, मंगल गान, स्वर्वेद पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इसके पश्चात भजन तथा प्रवचन का कार्यक्रम हुआ. इसके पश्चात 11 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ पुरोहित कृष्णा कुमार एवं बिहार के गया आश्रम से आए पुरोहित मनोज कुमार ने पूरे विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया. भजन के कार्यक्रम में पुरोहित मनोज कुमार एवं पुरुलिया से आए हुए भजन मंडली ने सोहर सहित सुमधुर सद्गुरु के भजन प्रस्तुत किए. भजन के धुन पर श्रोताओं ने खूब आनंद लिया। इसके पश्चात झारखंड के धनबाद से आए विहंगम योग संस्थान के पश्चिम बंगाल के प्रभारी जीबी सिंह ने वर्तमान आचार्य सदगुरु श्री स्वतंत्र देव जी महाराज के जन्म से संबंधित बातें शिष्यों को बताई. उन्होंने बताया कि सावन महीने के कृष्णपक्ष में एकादशी के दिन अंग्रेजी वर्ष के अनुसार 28 जुलाई 1947 को सोमवार के दिन उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार गांव में हुआ था. बचपन से ही इनमें अध्यात्मिक ऊर्जा कूट-कूट कर भरी थी.स्कूली शिक्षा के समय वह कक्षा में हमेशा प्रथम आते थे.23 वर्ष की आयु में 26 जून 1970 को उनका विवाह संपन्न हुआ. इससे पहले1969 में उन्हें विहंगम योग संस्थान के आचार्य सद्गुरु का पद प्राप्त हुआ, जिसके पश्चात उनके संरक्षण में ब्रह्मविद्या विहंगम योग का प्रचार देश विदेश में फैला. उनका सबसे बड़ा संकल्प उत्तर प्रदेश वाराणसी के उमराह में सर्वेद महामंदिर का निर्माण है जो कि लगभग पूरा हो चुका है और इसका उद्घाटन इसी वर्ष 18 दिसंबर को निर्धारित है. इस महामंदिर में एक साथ 20 हजार साधक बैठ कर ध्यान साधन कर पाएंगे. इसी दौरान यहां अब तक का सबसे बड़ा विश्व शांति वैदिक महायज्ञ 25 हजार कुंडीय आयोजित होगा.

   कार्यक्रम में रूप में अतिथि एथोड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान मिट्ठू भट्टाचार्य एवं उनके पति प्रदीप भट्टाचार्य उपस्थित हुए जिन्हें संत समाज द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाने वाले विहंगम योग के राष्ट्रीय प्रचारक आलोक साहा एवं बंगला स्वर्वेद भाष्यकार रीता साहा, संयोजक उमेश सिंह, सह संयोजक ललन सिंह, कोषाध्यक्ष भोला सिंह, डॉ सुरेश महतो, परासिया के उपदेष्टा गणेश बर्नवाल, पांडेश्वर आश्रम के व्यवस्थापक आदित्य विश्वकर्मा, पुरुलिया के संयोजक सदानंद महतो, सुप्रियो मंडल, दुर्गापुर के उपदेष्टा राकेश शुक्ला, श्यामसुंदर बर्नवाल, सरयुग प्रसाद, लालजी साव आदि उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात