पंचायत निर्वाचन में तृणमूल कांग्रेस की जीत को लेकर की गई विजय सम्मेलन



जामुड़िया : जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रोटी बाटी तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में पंचायत चुनाव में भारी विजय के बाद शनिवार को विजय सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन में इलाके के 13 नवनि र्वाचित पंचायत सदस्यों को बुलाकर उन्हें सम्मानित किया गया. इस विषय पर स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता विनोद नोनिया ने कहा जिस तरह से रोटी बाटी अंचल के लोगों ने मां माटी मानुष की सरकार के समर्थन कर विरोधियों को जीरो कर फिर से पंचायत चुनाव में कमान संभालने का आशीर्वाद दिया है. हम लोग आम जनता का धन्यवाद करते हैं. इसके साथ साथ हमारे उच्च नेतृत्व और हमारे कार्यकर्ता जिन्होंने रात-दिन एक करके इस जीत को सफल बनाया है उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं.इस कार्यक्रम में सभी नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों को बुलाकर उन्हें सम्मानित किया गया है. और इलाके के लोगों का धन्यवाद किया गया है. इसके साथ साथ उन्होंने 21 जुलाई को कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा धर्मतल्ला चलने का आव्हान को सफल बनाने के लिए आवेदन करते हुए कहा की इलाके से हम लोग इकट्ठा हो करके धर्मतल्ला जाएंगे. इस मौके पर जामुड़िया ब्लॉक एक टीएमसी अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी, रोटी बाटी अंचल के विश्वनाथ बाउरी, सुभद्रा बाउरी ,केशव बाउरी, सुरेंद्र कुमार नोनिया के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता