मतगणना के दौरान माकपा एजेंट के साथ मारपीट, जबकि अर्ध सैनिक बल द्वारा तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की पिटाई का आरोप




 रानीगंज- रानीगंज गर्ल्स कॉलेज में अमरासोता ग्राम पंचायत की पंचायत समिति की मतगणना के दौरान सीपीआईएम के काउंटिंग एजेंट के साथ मारपीट करने का आरोप तृणमूल प्रायोजित उपद्रवियों पर लगाया गया है. निर्मल मुर्मू नामक सीपीआईएम के काउंटिंग एजेंट ने कहा कि इस दिन काउंटिंग के दौरान 30 से 35 तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता तथा समर्थक काउंटिंग सेक्शन में घुस आए और मांग की कि जब आप जीत गए हैं तो पंचायत समिति से बाहर निकलें,नहीं तो मारे जाओगे, जब उन्होंने बाहर आने से इनकार कर दिया तो उन पर हमला कर दिया गया. पुलिस और केंद्रीय बल घटना स्थल पर मौजूद होने के बावजूद भी वह उन्हें बचाने नहीं आये. सीपीआईएम चुनाव के मतगणना एजेंट पर हमला किए जाने से संजय हेम्ब्रम, मंगल हेम्ब्रम घायल हो गए. उनकी हालत गंभीर है. हालांकि, दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जब वे मतगणना स्थल पर थे तो केंद्रीय बलों ने उनकी पिटाई की. तृणमूल कांग्रेस नेता सौमित्र बनर्जी ने दावा किया कि केंद्रीय बल भाजपा के इशारे पर सभी विपक्षियों को पीट रहे हैं और प्रताड़ित कर रहे हैं. इस घटना में नेता सौमित्र बनर्जी का सिर फट गया. उन्होंने केंद्रीय बलों पर कॉउंटिंग पहचान कार्ड छीनने का भी आरोप लगाया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता