पार्षद ने किया स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास



 जामुड़िया : जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या दो की पार्षद श्रावणी मंडल ने नारियल फोड़कर नगर स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास बाबा दयाटेश्वर नाथ महादेव मंदिर के सामीप किया .इस मौके पर पार्षद श्रावणी मंडल ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड संख्या दो को एक मॉडल वार्ड के रूप में परिणत करने का है इसके लिए वह भरपुर प्रयास करेंगी .उन्होंने कहा कि माकपा के शासनकाल में वार्ड संख्या दो में कोई भी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं था न ही रास्ता न ही पानी की व्यवस्था थी. आज वार्ड संख्या दो में काफी विकास के कार्य किए गए हैं. कैथी ग्राम जाने का रास्ता का पक्कीकरण किया गया है. पुनिआटी रेलवे क्रॉसिंग से शिरीषडांगा तक ढलाई रास्ता किया गया है. धुर्वाडांगा सहित शिवपुर ग्राम में रास्ता एवं ड्रेन का निर्माण कार्य किया गया है .आज इस स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया गया है ,जिसमे हजारों लोगों को इसका प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा. इस स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में 37 लाख रुपए खर्च किया जाएगा. इसके बाद ही मुख्य सड़क से बाबा दयाटेश्वर नाथ महादेव मंदिर तक पक्का रास्ता का निर्माण किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. इस मौके पर राजू बाउरी, मौहम्मद सलाम, रंजीत कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता