रानीगंज-रानीगंज के 35 नंबर वार्ड अंतर्गत और रोनाई फुटबॉल मैदान में एक दिवसीय मिनी बर्ड फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया .इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रिंटू इलेवन रानीगंज ने जी एस स्पोर्ट्स ,रानीगंज को दो गोल से पराजित किया. इस प्रतियोगिता अंचल के विभिन्न इलाकों से आए 16 टीमों ने हिस्सा लिया था. विजेता के लिए ₹15000 नकद और ट्राफी तथा उपविजेता के लिए ₹10000 नकद और ट्रॉफी का इनाम रखा गया था. इस बारे में जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के आयोजक कमेटी के सदस्यों में से एक एजाज खान ने बताया कि स्थानीय रतन डीजे द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से आए फुटबॉल टीमों ने हिस्सा लिया था. उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. हर मैच को देखने के लिए दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही थी. एजाज खान ने बताया कि विजेता टीम के लिए ₹15000 और ट्रॉफी तथा उपविजेता को ₹10000 और ट्रॉफी का इनाम रखा गया है. इसके अलावा व्यक्तिगत ईनाम भी है. उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और हर मैच में काफी तादाद में लोगों की भीड़ उमड़ रही है उन्होंने रानीगंज वासियों को खासकर युवा पीढ़ी को यह संदेश दिया कि वह ज्यादा से ज्यादा खेलकूद की तरफ ध्यान दें क्योंकि स्वस्थ शरीर एक बहुत बड़ी नेमत है और खेल कूद और शारीरिक कसरत से ही एक स्वस्थ शरीर को पाया जा सकता है .उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार भी खेलकूद को बढ़ावा दे रही है. और इसी अभियान को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था.




0 टिप्पणियाँ