भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में कोलकाता से आये भाजपा नेता सजल घोष ने डोर टू डोर प्रचार किया





रानीगंज-रानीगंज के बल्लभपुर ग्राम पंचायत इलाके में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कोलकाता से आए बीजेपी नेता सजल घोष ने टीएमसी पर जमकर प्रहार किया.उनके साथ आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा पाल ने यहां पर एक जनसभा को भी संबोधित किया .इस मौके पर सजल घोष ने अपने चिर परिचित अंदाज में टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी के नेता भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं अगर किसी क्षेत्र में सबसे बड़ा घर दिखाई दे ,जिसमें अच्छे-अच्छे मार्बल टाइल्स लगे हैं तो समझ लीजिए कि वह घर इलाके के टीएमसी प्रधान का है, क्योंकि यह लोग आम आदमी के हक का पैसा मार कर अपनी जेबें भर रहे हैं . सत्ता में आने से पहले टीएमसी नेताओं की आर्थिक स्थिति क्या थी और आज क्या है वह सबके सामने है .वहीं उन्होंने अभिषेक बैनर्जी पर भी प्रहार करते हुए कहा कि ईडी उनको बार-बार पूछताछ के लिए बुला रही है ,लेकिन वह जा नहीं रहे हैं हालांकि उनको असलियत का बहुत जल्दी पता चल जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना हो या शौचालय निर्माण हर एक परियोजना में टीएमसी के नेताओं ने कटमनी खाया है. वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए अग्निमित्रा पाल ने कहा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आवास ,पानी आदि के लिए केंद्र से पैसे भेजते हैं, लेकिन टीएमसी के नेता उन पैसों का गबन करते हैं ,उन्होंने कहा कि उनको पता है कि लोग ठीक नहीं हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता