रानीगंज :- रानीगंज थाना प्रभारी सुदीय दास गुप्ता ने अपनी पुत्री के जन्म दिन पर वॉइस लेस संस्था के सहयोग से रानीगंज के विभिन्न इलाको के स्ट्रीट डॉग(लावारिश कुत्तों) को भोजन कराया गया.
इस मौके पर वॉइसलेस संस्था के अध्यक्ष सौरभ मुखर्जी,समरेश दलाल, रानीगंज थाना के सेकंड ऑफिसर अजय बाग, पत्रकार प्रसून चक्रवर्ती, अनूप जोशी, विशिष्ट समाजसेवी प्रदीप बाजोरिया,राजेश सिंघानिया, अनंता सिंघा,जॉय मुख़र्जी, आदि उपस्थित थे.
इस मौके पर विशेष रुप से उपस्थित रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि यह संस्था बीते लंबे समय से इन पशुओं को खाना खिलाने का काम कर रही है. उन्होंने इसके लिए संस्था के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि वह उपरवाले से दुआ करते है कि रानीगंज थाने के प्रभारी की बेटी उम्रदराज हो और आगे चलकर आईपीएस बने. वहीं प्रदीप बाजोरिया ने भी थाना प्रभारी की बेटी की लंबी उम्र की कामना कार उसके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि यह संस्था बीते काफी अर्से से पशुओं के हित के लिए काम करती आ रही है उन्होंने रानीगंज के विशिष्ट लोगों से अनुरोध किया कि उनके घर भी जब भी कोई बड़ा उपलक्ष हो तो इसी तरह से इस संस्था के जरिए आवारा पशुओं को खिलाने का काम करें.
वहीं संस्था के अध्यक्ष सौरव मुखर्जी ने कहा कि उनकी संस्था बीते लंबे समय से इस तरह के काम करती आ रही है ,कोरोना काल में जब लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डरते थे,संस्था द्वारा रोजाना इन स्ट्रीट डॉग के अलावा शहर में विचरने वाले मवेशियों को भी रोजाना भोजन कराती थी. उन्होंने भी रानीगंज थाने के आईसी को धन्यवाद दिया जिन्होंने अपनी बेटी की जन्मदिन के मौके पर उनके संस्था की मदद किया.



0 टिप्पणियाँ