रानीगंज के रेलवे स्टेशन पर रेलवे हादसा दिन ब दिन बढ़ती जा रही है, इस पहले भी एक हादसा हो चुका है और आज फिर रानीगंज रेलवे स्टेशन में हावड़ा से धनबाद जाने वाली ब्लैक डायमंड ट्रेन से एक महिला गिर गई उनको काफी चोटें आईं। जैसे ही रेलवे अधिकारियों को पता चला उन्होंने फौरन महिला को आसनसोल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुत्रो के हवाले से बताया जा रहा है। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब रानीगंज रेलवे स्टेशन पर इस तरह का कोई हादसा हुआ है अभी हाल ही में एक व्यक्ति की रानीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी रानीगंज रेलवे स्टेशन पर लगातार हो रहे हादसों से यात्रियों में भी दहशत का माहौल है हालांकि इन हादसों को रोकने की जितनी जिम्मेदारी रेलवे प्रबंधन की है यात्रियों को भी सावधान रहने की आवश्यकता है । इस बारे में रानीगंज रेलवे स्टेशन के स्टेशन मैनेजर अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि आज एक लोकल ट्रेन 9:52 मिनट पर खुली थी । रेलवे कर्मचारियों से उनको खबर दी गई कि इस ट्रेन के नीचे एक महिला गिरी पड़ी है जिनकी उम्र लगभग 27 या 28 साल है फॉरेन स्ट्रेचर तथा अन्य चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को लेकर महिला की मदद के लिए रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और उस महिला को बचाया महिला को प्लेटफार्म पर लाया गया और पुरुलिया आसनसोल लोकल ट्रेन पर चढ़ा दिया गया उससे पहले ही आसनसोल रेलवे स्टेशन में खबर दे दी गई आसनसोल रेलवे स्टेशन पर एक एंबुलेंस खड़ी थी जैसे ही वह महिला आसनसोल रेलवे स्टेशन पहुंची उसे तुरंत एंबुलेंस में बिठाकर आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया आखिरी समाचार मिलने तक महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है उन्होंने बताया कि घायल महिला के परिजनों को खबर मिल गई है लेकिन महिला के परिचय के बारे में अभी कुछ नहीं जाना जा सका है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात