रानीगंज : वोट भी भाजपा के लुटे गये, मार भी भाजपाई खाये,लापता भी भाजपाई हुए,और गिरफ्तारी भी भाजपाई वाह रे शाशन यह बातें रविवार को आसनसोल दक्षिण विधसनसभा के विधायक अग्निमित्रा पाल ने पंचायत चुनाव को लेकर रानीगंज में हुए हिंसा की घटनाएं को लेकर रानीगंज थाना पहुंच कर कहा.उन्होंने कहा कि पूरे पश्चिम बर्दवान जिले में भी कई जगहों पर हिंसा एवं बूथ लूटने की घटना सामने आई है कई जगहों पर माकपा एवं भाजपा के कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं. वही रानीगंज ब्लॉक के जेमेरी ग्राम पंचायत इलाका भी हिंसा एवं वोट लूट का केंद्र बना रहा. सुबह से ही विभिन्न बूथों पर बूथ लूट की कोशिश, मारपीट तथा हिंसा की खबरें आती रही. इन घटनाओं को लेकर रानीगंज थाना पहुंचकर रानीगंज थाना प्रभारी सुदीप दास गुप्ता से तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी किये जाने को लेकर बात की.
इस दौरान उनके साथ भाजपा के बादशाह चटर्जी, संपा रॉय,संतोष सिंह,संदीप गोप उपस्थित थे।
इस दौरान मीडिया कर्मियों से बात करते हुए अग्निमित्रा पाल ने कहा कि कल पंचायत वोट के नाम पर पूरे पश्चिम बंगाल में तृणमूल के कैडर जो तांडव मचाए हैं एवं पंचायत वोट के नाम पर जो तमाशा हुआ है वोट तो हुआ नहीं है, गणतंत्र को कुचल दिया गया है, लूट हुआ है, कई निर्दोषों की जान भी गई है. रानीगंज ब्लॉक के तिराट ग्राम पंचायत अंतर्गत डमालिया में भाजपा कार्यकर्ता उत्पल ,उत्तम मेजियान कल शाम से ही लापता है. उसके साथ तृणमूल के गुंडों ने मारपीट की थी तभी से उसे खोजा जा रहा है परंतु वह नहीं मिल रहा है. इसके अलावा हमारा एक और कार्यकर्ता स्वपन दा, एवं उत्तम का भाई एवं उसका भांजा को कल रात पुलिस उठा ले गई है. इस विषय को लेकर आज हम लोग रानीगंज थाना प्रभारी से मिलने आए हैं. वह कार्यकर्ता कहां है पुलिस के अनुसार वह रात को अन्य दूसरे जगह पर थे पुलिस ने यह पता लगाया है वह डर से घर से कहीं और चली गई है, यह स्वाभाविक है कि अगर कोई भी लेकर मारने की कोशिश करेगा तो तो हमें भागना ही पड़ेगा .क्योंकि साधारण गरीब एवं अर्ध शिक्षित लोगों को सिखा कर हिंसा किया जाता है.पुलिस ने कहा है कि स्वपन दा को पुलिस छोड़ देगी इसलिए आज यहां रानीगंज थाना प्रभारी से मिलकर बात की गई.जेमेरी ग्राम पंचायत इलाके में हुए हिंसा को लेकर वहां के विपक्षी दल एवं जनता भयभीत है. उन्होंने आरोप लगाया कि विनोद नोनिया एवं अर्जुन सिंह ने 30-40 गुंडों को लेकर मुंह पर कपड़ा बांधकर 239, 241 नंबर बूथ पर हिंसा किए वहां फायरिंग भी हुआ एवं छप्पा वोट पड़. यहां उन लोगों ने बम गोली लेकर मतदाताओं को डरा रहे थे. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार 12 वर्षों से कोई काम तो की नहीं है.इसलिए वह वोट से पहले डर दिखाकर वोट लूट रहे हैं. यह वोट वोट नहीं है. इस वोट को रद्द कर देना चाहिए, जिन्होंने भी वोट लूटने का विरोध किया है चाहे वह माकपा हो भाजपा हो या अन्य किसी दल के हो वह साधुवाद के पात्र है. जो अन्याय का विरोध करेगा वह साधुवाद का पात्र है.



0 टिप्पणियाँ