रानीगंज ,जामुड़िया में जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम के एएनएम और जीएनएम की परीक्षा संपन्न





रानीगंज/जामुड़िया- वेस्ट बेंगल ज्वाइंट एंट्रेंस एक्जाम बोर्ड के अधीन रविवार को राज्य में एएनएम और जीएनएम की परीक्षा संपन्न हुई. इसी क्रम में पश्चिम बर्दवान के रानीगंज एवं जामुड़िया शहर के विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों में एएनएम और जीएनएम के परीक्षा सेंटर पड़े, रानीगंज के टीडीबी कॉलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल, गर्ल्स कॉलेज, में एग्जाम सेंटर पड़े. सुबह 11 बजे से 12.30 बजे जिनमें टीडीबी कॉलेज में 738 विद्यार्थियों के सीट पड़े, और गर्ल्स कॉलेज में 380 विद्यार्थियों के सीट पड़े. परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था रही, विद्यार्थियों को एग्जाम रूम के अंदर केवल आईडेंटिटी कार्ड और एडमिट कार्ड लेकर प्रवेश करने दिया गया. पेन तक उन्हें एग्जाम सेंटर की ओर से दिए गए.इस परीक्षा के बाद विद्यार्थियों के बेहतर कल की शुरुआत होगी, एग्जाम परिणाम के बाद विद्यार्थी अपना-अपना स्ट्रीम चुनेंगे और उसकी तैयारियां करेंगे.

दुसरी और जामुड़िया थाना क्षेत्र के चुरूलिया फांड़ी अंतर्गत कवि तीर्थ चुरूलिया काजी नज़रुल इस्लाम विद्यालय में पुलिस की कड़ी व्यवस्था के बीच 11 बजे से 12.30 तक परीक्षा केंद्र में एग्जाम संपन्न हुई. जामुड़िया क्षेत्र के 525 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, यहां भी परीक्षा केंद्र में आईडेंटिटी कार्ड और एडमिट कार्ड केवल ले जाने की अनुमति थी, पेन भी परीक्षा केंद्र की ओर से विद्यार्थियों को मुहैया कराई गई थी. परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घट सके इस पर विशेष ध्यान दिया गया, परीक्षा केंद्र में सभी विद्यार्थियों को पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा रूम के अंदर चेकिंग के बाद ही प्रवेश करने दिया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात