भाजपा कर्मी हर लड़ाई के लिए कल प्रस्तुत है-अग्निमित्रा पॉल



रानीगंज-शनिवार को बंगाल में पंचायत चुनाव होने वाला है इसे लेकर आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा पाल ने एक संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि 822 कंपनी केंद्रीय सुरक्षाबलों के आने की बात है लेकिन अभी तक पूरी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल बंगाल में नहीं आए हैं. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार हर एक बूथ पर आधी संख्या में केंद्रीय बल और राज्य संख्या में राज्य पुलिस के जवान तैनात रहेंगे हो सकता है कि इसी आदेश को मद्देनजर रखते हुए अभी तक पूरी 822 कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बल बंगाल में नहीं आई है .अग्निमित्र पाल ने कहा लेकिन यह सब बातें महत्वपूर्ण नहीं है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता केंद्रीय सुरक्षाबलों के बल बूते बंगाल में राजनीति नहीं करते वो राजनीति करते हैं यहां के लोगों के समर्थन के साथ और उनको पूरा विश्वास है यहां के लोगों का समर्थन भारतीय जनता पार्टी के साथ है. उन्होंने कहा कि कल चुनाव के दिन जो लड़ाई होगी भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता हर प्रकार की लड़ाई करने के लिए प्रस्तुत है. उन्होंने कहा कि जिन सरकारी कर्मचारियों को मतदान के दिन ड्यूटी मिली है उनका भी कहना था कि अगर केंद्रीय सुरक्षा बल नहीं रहेंगे तो वह मतदान की ड्यूटी नहीं करेंगे. उच्च अदालत का भी यही आदेश था उन्होंने कहा कि अगर एक चरण में ना होकर तीन या चार चरणों में यह पंचायत चुनाव होते तो हर एक बूथ पर पर्याप्त संख्या में केंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती की जा सकती थी, लेकिन क्योंकि एक ही चरण में पूरे प्रदेश में पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं इसलिए हिसाब करके देखा गया है कि हर एक भूत पर सिर्फ एक केंद्रीय सुरक्षा बल का जवान तैनात रह सकता है, विधायक ने कहा कि बहरहाल भले ही केंद्रीय सुरक्षा बल पर्याप्त संख्या में ना हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं और इस बंगाल प्रदेश की जनता उनके साथ है, वह मां बेटी बहन उनके साथ है जिनको अभी तक पीने का पानी नहीं मिला .रास्ते में घंटों खड़े रहकर पीने का पानी भरना पड़ता है .सर पर छत नहीं है. अपने छोटे बच्चे के साथ किसी तरह कच्चे मकान में रहना पड़ता है. बेरोजगार युवा उनके साथ हैं जिनको अभी तक रोजगार नहीं मिला है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर