भाजपा के पोस्टर पर थूकने का आरोप तृणमूल पर, विधायक ने इसे तृणमूल कांग्रेस का गंदा संस्कार बताया



 रानीगंज : रानीगंज के बल्लभपुर ग्राम पंचायत इलाके में भाजपा के पोस्टर पर पान खाकर थुकने का मामला सामने आया है, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है. पोस्टर में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विधायक अग्निमित्रा पाल की तस्वीरों पर पान खाकर थूका गया है. इस पर आसनसोल दक्षिण के विधायिका ने कहा कि जिस पार्टी के सर्वोच्च नेत्री प्रधानमंत्री, गृह मंत्री के बारे में उल-जलूल बातें करती हैं,प्रधानमंत्री के कमर में रस्सी बांधकर खींचकर लाने की बात करती हैं.उस दल के कार्यकर्ताओं से इससे ज्यादा और क्या उम्मीद की जा सकती है. उन्होंने इसे तृणमूल का गंदा संस्कार करार दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि तृणमूल जितनी भी कोशिश कर ले पोस्टर पर थूकने से कोई फायदा नहीं होगा,क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का निशान कमल का फूल लोगों के दिलों में बसता है और आने वाले चुनाव में इसका सबूत तृणमूल कांग्रेस को मिल जाएगा. उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में यहां की जनता हरगिज तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में मतदान नहीं करेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात