डकैती की योजना से घूम रहे तीन युवक देशी कट्टा, कारतूस के साथ गिरफ्तार





सालानपुर-सालानपुर थाना के रूपनारायणपुर फाड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात रूपनारायणपुर इलाके के रूपनागर में डकैती की योजना से बाइक पर घूम रहे तीन युवकों को देशी कट्टे(सिंगल पाइप गन), एक कारतूस(315 बोर) एंव धारदार भोजाली के साथ धर दबोचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूपनारायणपुर फाड़ी प्रभारी मैनुल हक को गुप्त सूचना मिली कि रूपनारायणपुर के विभिन्न इलाकों में तीन युवक बंदूक के साथ डकैती की योजना से घूम रहे है। सूचना पाकर पुलिस टीम ने रूपनागर-होरषाडीह सड़क पर रूपनागर इलाके में छापेमारी कर बाइक पर सवार युवकों को धर दबोचा, युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी कट्टा , एक कारतूस एंव धारदार भोजाली बरामद किया गया। मौके पर तीनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवकों के पास से एक देशी कट्टा, एक कारतूस, एक धारदार भोजली एंव एक हीरो पैसन प्रो बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर WB38M5612 बरामद कर जब्त किया गया। सभी अपराधियों को मंगलवार सुबह सवास्थ्य जाँच करवा कर आसनसोल न्यायालय के सुपुर्द किया गया। जहाँ पुलिस ने मामले की जांच के लिये आरोपियों की चार दिनों की पुलिस हिरासत की अपील की है। न्यायालय ने मामले में जाँच के लिये आरोपियों को 4 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों में उत्तरप्रदेश के बदायूँ जिले का वजीरगंज थाना क्षेत्र लखनपुर गाँव निवाशी 30 वर्षीय रामकिशोर सिंह, जमुरिया थाना के तपशी शिव मंदिर इलाके का निवाशी 18 वर्षीय विकाश हाड़ी एंव झारखंड के जामताड़ा थाना के गायचंद इलाके का निवाशी 24 वर्षिय राहुल महाली का नाम बताया जा रहा हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात