जामुड़िया ब्लॉक दो टीएमसी अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा के चुनाव प्रचार के दीवाल लेखन पर गोबर पोती गयी



  जामुड़िया- जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के श्यामला पंचायत क्षेत्र के 14 नंबर पंचायत समिति उम्मीदवार सिद्धार्थ राणा के समर्थन में लिखे गए दीवार लेखन पर गोबर पोतने की घटना से इलाके में हलचल मच गयी. ज्ञात हो की सिदार्थ राणा जामुड़िया ब्लॉक दो टीएमसी के अध्यक्ष भी है. यह घटना रविवार सुबह की है. हालांकि तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार इस गोबर लेप को पवित्र मान रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि विरोधियों ने यह काम किया है. उन्होंने दावा किया कि विरोधियों ने अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें आशीर्वाद दिया है.उन्होंने कहा कि गाय को हम अपनी माता मानते हैं और उनके घर में रिवाज है कि रोजाना सुबह घर को गाय के गोबर से लीपा जाता है तो उनके दीवार लेखन पर गाय के गोबर से जो लीपा गया है उससे उनको आशीर्वाद मिलेगा और वह यह समझते हैं कि अब उनकी जीत सुनिश्चित है .हालाँकि भाजपा नेतृत्व ने गोमाता के गोमूत्र या गोबर से शुद्धता या शुद्धिकरण का विचार व्यक्त किया .इस बार तृणमूल उम्मीदवार ने उसी लहजे में बीजेपी की भाषा बोली और इसी को लेकर सियासी कटाक्ष शुरू हो गया है. साल भर गाय, गाय का दूध सोना आदि के बारे में बात करने के लिए दिलीप घोष पर तंज कसने वाली तृणमूल चुनाव के दौरान तृणमूल ने गोमूत्र या गोबर के पक्ष में बात की. वामपंथियों का दावा है कि इसीलिए उन्होंने कहा कि बीजे मूल यानी बीजेपी और तृणमूल अलग नहीं है वे भी एक जैसे ही हैं गोमूत्र या गोबर के शुद्ध होने के बीजेपी के दावे को तृणमूल ने मान लिया है यानी देर से ही सही, उन्हें होश आ गया है,इसलिए अब तृणमूल भी बीजेपी के सुर में बोलती नजर आ रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता