रोटिबाटी ग्राम पंचायत के चपुई इलाके में भाजपा के चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट का आरोप,किया रास्ता अवरोध




 रानीगंज-रविवार को रानीगंज प्रखंड अंतर्गत रोटिबाटी ग्राम पंचायत के चपुई इलाके में भाजपा के चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई ,भाजपाइयों का आरोप है कि उनके साथ मारपीट भी की गयी. इसकी खबर पाते ही घटनास्थल पर बीजेपी के राज्य सचिव सह आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा पाल एवं जिला अध्यक्ष दिलीप दे पंहुचे.वहीं दूसरी और स्थिति को संभालने के लिए एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंत बनर्जी,रानीगंज थाना प्रभारी सुदीप दासगुप्ता सह काफी संख्या में दल बल के साथ पुलिस पहुंची.घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर बैठकर विधायक अग्निमित्रा पाल ने विरोध प्रदर्शन किया .



दूसरी ओर, रानीगंज पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष और क्षेत्र के तृणमूल नेता विनोद नोनिया ने कहा कि वे पार्टी कार्यालय में आगामी चुनाव से संबंधित मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे. उस वक्त कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन पर चिल्लाते हुए कहा कि ममता बनर्जी चोर हैं. जब उन्होंने विरोध किया तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया और उनके फ्लेक्स बैनर फाड़ दिये. उनके कई कार्यकर्ता घायल हो गये. विनोद नोनिया ने कहा कि जब बीजेपी इस क्षेत्र में कोई उम्मीदवार नहीं उतार सकी. ऐसी स्थिति में इलाके में उतेजना फ़ैलाने के लिए वे इस क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं ,और उनके नेता का अपमान कर रहे हैं. भाजपा यहां गुंडागर्दी कर रही है. बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कोई हमला नहीं किया गया. ‌ बीजेपी तृणमूल कांग्रेस को बदनाम करने के लिए झुठ बोल रही है . विनोद नोनिया के इस आरोप के संदर्भ में अग्निमित्रा पाल ने कहा कि आज उनके मंडल अध्यक्ष बृजमोहन स्थानीय भाजपा नेतृत्व के साथ मिलकर चुनाव प्रचार कर रहे थे कि तभी टीएमसी नेता विनोद नोनिया अपने समर्थकों के साथ वहां पर आए और उन्होंने बृजमोहन को एक थप्पड़ मारा और कहा यह उनका इलाका है, यहां पर वह चुनाव प्रचार नहीं कर सकते . उन्होंने कहा कि हम किस देश में रह रहे हैं क्या अफगानिस्तान में रह रहे है, बंगाल भारत में नहीं है या आसनसोल भारत का हिस्सा नहीं है ,क्या यहां पर विपक्षी दलों के प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार करने का अधिकार नहीं है उन्होंने कहा कि जिस तरह से विनोद नोनिया और उनके समर्थकों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता