रानीगंज पंचायत समिति में माकपा के दो उम्मीदवार हुए विजयी




 रानीगंज : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना का पूर्ण परिणाम बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया. जिले में मंगलवार की सुबह 8:00 बजे से शुरू हुई मतगणना रात तक चली थी. जिसमें ग्राम पंचायत में कुल 1020 सीटों में 941 तृणमूल 25 भाजपा 50 सीपीआईएम एवं चार निर्दलीय के खाते में गई,वहीं रानीगंज में कुल 93 सीटों में 80 तृणमूल ,दो भाजपा 10 सीपीआईएम के खाते में गई, वहीं पंचायत समिति में कुल 172 सीटों में 171 के परिणाम आए हैं जिसमें तृणमूल को 165 भाजपा को 3 एवं सीपीआईएम को तीन सीट मिली है,जिसमें रानीगंज में 16 पंचायत समिति के सीटों में तृणमूल को 14 एवं सीपीआईएम को 2 सीट मिली है,माकपा को बल्लभपुर पंचायत समिती के उम्मीदवार गौतम रजक ,आमरसोता पंचायत समिति के कांति मुर्मू विजयी हुई.जबकि पंचायत समिति में भाजपा का खाता भी नहीं खुला. वहीं जिला परिषद में जिले के कुल 18 सीटों में से सभी सीटें तृणमूल के खाते में गई है विरोधियों का जिला परिषद में खाता नहीं खुला. रानीगंज में जिला परिषद में 2 सीटों में दोनों तृणमूल के खाते में गई है जिसमें स्वरूप बनर्जी एवं विश्वनाथ बाउरी की जीत हुई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता