रानीगंज- रानीगंज के इस्ट कॉलेज पाड़ा इलाके में एक घर में मरम्मत का कार्य करते वक्त रफीक शेख नामक एक ठेका श्रमिक घायल हो गया .दरअसल यह ठेका श्रमिक दो मंजिला इमारत के ऊपरी मंजिल पर काम कर रहा था,इसी दौरान किन्ही कारणों से अचानक वो गिर गया और उसके पैर में गंभीर चोट आई .बताया जा रहा है कि उसका एक पैर टूट गया है. आनन-फानन में स्थानीय लोगों और उसके सहकर्मियों की मदद से उसे रानीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसके चोट की गंभीरता को देखते हुए उसे आसनसोल जिला अस्पताल रेफर किया गया, हालांकि जिस ठेकेदार के अधीन वो काम करता था और स्थानीय लोगों ने फैसला लिया कि उसे रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया जाए, इसके उपरांत उसे इस निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


0 टिप्पणियाँ