बन्द पड़े शिवडांगा एस एस आई कोलियरी को चालू करने की मांग को लेकर जैक द्वारा किया गया प्रदर्शन





  जामूड़िया -ईएसीएल के सातग्राम एरिया क्षेत्र के अधीन श्रीपुर एरिया क्षेत्र में कइ सालों से बंद पड़े शिव डांगा एएसआई कोलियरी को पुनः चालू करने के लिए यहां के सभी श्रमिको एवं यूनियन के तरफ से लगातार आंदोलन किया जा रहा है .यह अंदोलन रूकने का नाम नहीं ले रहा है ओर यहां के मैनेजमेंट किसी ना किसी कारण को दिखा कर इसे सम्पूर्ण रूप से बंद करने का हर सम्भव प्रयास कर रही हैं .इसी क्रम में सोमवार की सुबह जैक की ओर से इस कोलियरी मेनेजमेंट कार्यालय के बाहर घंटों जोरदार विरोध प्रदर्शन कर उनका घेराव किया गया. इस मौके पर सीटू के नेता बिरेंद्र महतो ने कहा कि इस कोलियरी को पुर्ण रूप से बंद करने में मैनेजमेंट कोई भी कसर छोड़ना नहीं चाहती है .यहां पर अंडर ग्राउंड एलाउंस काट दिया गया है .वह काटना नहीं चलेगा. सभी श्रमिको को यहा से हटाने का प्रयास मेनेजमेंट हर सम्भव कोशिश कर रहे है. यहां के सभी लोगों को सन्डे भी काटा जा रहा है ,वह काटना नहीं चलेगा. अंडर ग्राउंड में कार्य करने वाले श्रमिको को कैप लैंप(बत्ती) भी उपलब्ध नहीं करावाया जा रहा है. ऐसा लगता है कि हमलोगो से मैनेजमेंट सौतेला व्यवहार कर रहे हैं ,लेकिन हमलोगो इनके मनसुबो को कभी भी किसी हालत में कमियाब होने नहीं देंगे. इसे लेकर यहां के सभी श्रमिकों ओर युनियन द्वारा इस कोलियरी को बचाने के हमेशा यह अंदोलन जारी रहेगा .इस मौके पर रामाधार हरिजन ,रामकुमार नोनिया, सुभान मियां, परमहंस साव, मौहम्मद रजक, परदेसी राम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात