बांकुड़ा-बांकुड़ा क्लॉथ एंड गारमेंट्स मर्चेंट एसोसिएशन की पहल पर एवं चार नंबर वार्ड की नगर पालिका पार्षद के सहयोग से केरानी बांध बस स्टॉपेज पर शीतल पेयजल मशीन बैठाया गया जिसका उद्घाटन बांकुड़ा नगर पलिका के चेयरमैन अलका सेन मजूमदार द्वारा किया गया मौके पर पार्षद अमृता गोराई, बांकुड़ा क्लॉथ एंड गारमेंट्स मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रविशंकर सूरेका ,बांकुड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव मधुसूदन दरीपा, सदस्यों में पार्थ गोराई,गौतम गोराई समेत अन्य पार्षद एवं एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे इस मौके पर रवि शंकर सुरेका का कहना कि इससे पहले भी हम लोगों ने समाजिक कार्य किए हैं हम लोग सिर्फ व्यवसाई नहीं करना चाहते बल्कि सामाजिक सेवा से भी जुड़े हुए हैं जिसके चलते ही आज शीतल पेयजल मशीन का उद्घाटन हुआ मौके पर नगर पालिका चेयरमैन अलका सेन मजूमदार का कहना कि एसोसिएशन के द्वारा लिया गया प्रयास सराहनीय है बांकुड़ा नगर पालिका हर समय एसोसिएशन के साथ है. बस स्टॉप्स पर पेयजल मशीन बैठाने से आम जनता एवं यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा.

0 टिप्पणियाँ