भारत विकास परिषद एवं प्रयास संस्था द्वारा रक्तदान शिविर



 रानीगंज- रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में भारत विकास परिषद एवं प्रयास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की सहयोगिता से किया गया. आसनसोल ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए यह शिविर लगाया गया, ताकि जरूरतमंदों को कोई परेशानी ना हो.आसनसोल जिला अस्पताल के प्रवीर धर एवं उनकी टीम ने रक्त संग्रह किया. शिविर में रक्तदान करने वाले रक्त दाताओं को सर्टिफिकेट भी दिया गया, शिविर के दौरान 50 यूनिट रक्त संग्रह का उद्देश्य रखा गया था.

इस शिविर के दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भारतीया, सलाहकार आरपी खेतान, प्रदीप बाजोरिया, देवेन‌ साव, प्रदीप नंदी, ज्वेलरी एसोसिएशन से बलराम राय, संजय बाजोरिया, प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक पिंटू गुप्ता, क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन रानीगंज के अध्यक्ष प्रदीप गोयल, उपस्थित रहे. शिविर के दौरान उपस्थित अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता देकर और उत्तरीय पहना कर सम्मानित किया गया जिसके बाद सभी अतिथियों ने अपने अपने वक्तव्य रखें‌.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता