जामुड़िया : जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फाड़ी के आधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के बोगड़ा मोड़ के पास ट्रक ने पहले एक चार पहिया वाहन को टक्कर मारी फिर वह वाहन भागने के चक्कर में एक मोटरसाइकिल को भी टक्कर मारी. हादसे में चार लोग घायल हो गए .यह घटना वार्ड संख्या 32 बोगड़ा मोड़ की है. सूत्रों के अनुसार शनिवार को दोपहर के आसपास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक चार पहिया वाहन को टक्कर मार दी बाद में भागने के दौरान ट्रक का चालक अपने आप को बचाने के लिए ट्रक लेकर भागने लगा, परंतु हड़बड़ में उसने सड़क पर खड़ी एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. ट्रक मोटरसाइकिल को लगभग एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया इस द्वारान तीन व्यक्ति घायल हो गए .
घायलों को अस्पताल ले जाया गया ,जहाँ उनकी ईसीएल के सातग्राम एरिया अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा की गाई दूसरी ओर, गंभीर अवस्था में मोटरसाइकिल चालक को आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया. दुर्घटना के कारण बोगडा मोड़ पर तनाव फैल गया. इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग बोगड़ा में जाम की परिस्थिति बन गई श्रीपुर फाड़ी की पुलिस ने पहुंचकर जाम को मुक्त करवाया.


0 टिप्पणियाँ