रानीगंज-रानीगंज के खारसुली बाजार के छोटेलाल मारवाड़ी लेन में रहने वाले चावल व्यवसाई सीधेश्वर गोराई के घर गुरुवार दोपहर लगभग 1:00 बजे आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई. सूचना पाते ही दमकल विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंच लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया. सीधेश्वर गोराई ने बताया कि मैं घर में लगभग 1:00 बजे पहुंचा तो दो तल्ला में जैसे ही प्रवेश किया देखा घर के अंदर से धुआं निकल रहा है, मै घबरा गया , शोर मचाने लगा, पास के लोगो ने दमकल विभाग को सूचित किए .उन्होंने बताया कि लगभग तीन लाख रुपयों के घर के समान जलकर खाक हो गया है.आग लगने के कारण के संदर्भ में बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह घटना घटी .

0 टिप्पणियाँ