सीएमपीडीआईएल के निदेशक (तकनीकी) ने किया ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का दौरा



जामुड़िया -सीएमपीडीआईएल, राँची के निदेशक (तकनीकी) अजय कुमार ने ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की महात्वाकांक्षी परियोजना नारायणकुड़ी हाईवाल खनन परियोजना का विधिवत निरीक्षण किया।.इस क्रम में सबसे पहले उन्होंने परियोजना कार्यालय में इस हाईवाल तकनीक की कार्यप्रणाली का जायज़ा लिया, तत्पश्चात उन्होंने अपनी टीम के साथ परियोजना का व्यावहारिक निरीक्षण किया और इसके सफ़ल संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।.उन्होंने इसकी सफ़लता की कामना करते हुए कहा कि यह ईसीएल की एक महात्वाकांक्षी परियोजना है और इसका सफ़ल संचालन अति दक्षता के साथ करने की आवश्यकता है जिसमें ईसीएल का कुनुस्तोड़िया क्षेत्र पूर्णतः सक्षम प्रतीत होता है.उन्होंने कहा कि हम भविष्य में भी इस तरह की और कई परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर विचार कर रहे हैं; ऐसे में इसकी सफ़लता और अधिक आवश्यक हो जाती है. निदेशक (तकनीकी) श्री कुमार के साथ इस दौरे में सीएमपीडीआईएल, राँची के महाप्रबंधक (खनन) सी. पात्र व मुख्य प्रबंधक (खनन) व निदेशक (तकनीकी) के तकनीकी सचिव यू. एस. सिंह मौजूद रहे. वहीं , सीएमपीडीआईएल के आसनसोल क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक इरशाद अहमद , महाप्रबंधक (खनन) ए. बनर्जी व मुख्य प्रबंधक (खनन) बी. कुमार भी इस दौरे में निदेशक (तकनीकी) के साथ उपस्थित थे. सभी का स्वागत करते हुए कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि निदेशक (तकनीकी) महोदय के नेतृत्व में इतनी समृद्ध टीम का क्षेत्र में आगमन क्षेत्र के लिए काफ़ी उत्साहवर्धक रहा. उन्होंने कहा कि निदेशक महोदय ने अपने विशद अनुभव से कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये जिनका अनुपालन अवश्य किया जाएगा.. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात