माकपा के जिला परिषद उम्मीदवार पर चलाई गई गोली,गोली हाथ छू कर निकल गयी



 रानीगंज-पंचायत चुनाव में रानीगंज ब्लॉक के जेमेरी ग्राम पंचायत के विभिन्न बूथों पर तृणमूल कांग्रेस पर बूथ लूटने का आरोप भाजपा एवं सीपीएम ने लगाया है. सबसे बड़ी घटना घटी. जेमेरी ग्राम के फ्री प्राइमरी स्कूल के बूथ संख्या 34, 35 एवं 36 नंबर बूथ के बाहर,जहां सीपीआईएम के जिला परिषद के प्रार्थी सागर बनर्जी के ऊपर कथित रूप से गोली चलाने का आरोप टीएमसी समर्थित गुंडे पर लगाया है.इस विषय पर सागर बनर्जी ने बताया कि स्थानीय तृणमूल नेता के सह पर बाहर से मुंह बांधे हुए कुछ लोग बूथ के अंदर प्रवेश कर रहे थे जिसे रोकने की कोशिश की गई, जिसके बाद उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की तथा मेरे ऊपर दो राउंड गोली चलाई गई. एक गोली मेरे हाथ को छूकर निकल गई.इसके बाद हम लोगों ने स्थानीय जनता के साथ उन लोगों को वहां से खदेड़ा. सुबह से ही तृणमूल द्वारा विभिन्न बूथों को लूटने मारपीट करने की खबरें आ रही थी.कई जगहों पर बूथ लूटा गया है. इस बात को भी लूटने बाहर से तृणमूल के गुंडे आए थे. परंतु ग्रामीणों के विरोध से इस बूथ को लूटने से हम लोगों ने बचा लिया है.




वही इस घटना में ग्रामीणों ने मिलकर इस मामले में लिप्त एक को पकड़ लिया एवं उसे जमकर मारा पीटा जिसमें उस युवक का सिर फट गया. वहीं इस घटना में एक इनोवा कार प्रयोग में लाई गई थी जिसे ग्रामीणों ने रोक लिया, बाद में आरोप है कि पुलिस ने एक तरफ ग्रामीणों को रोककर उस कार को निकलने में मदद की.इस घटना को लेकर व्यापक उत्तेजना शाम तक बनी रही ,एवं घटनास्थल पर डीसीपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस एवं रैफ के जवान तैनात रही.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता