रानीगंज -बल्लभपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत बकतार नगर में तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में लगे झंडा तथा सोलर लाइट तोड़े जाने का आरोप लगाया तृणमूल कांग्रेस माकपा पर लगाते हुए पंजाबी मोड़ फांडी में प्राथमिकी दर्ज कराते हए सन्ध्या तृणमूल कांग्रेस कार्यालय से विरोध जुलूस निकाला.ज्ञात हो कि
बकतार नगर ग्राम पंचायत में 4 माकपा पंचायत सदस्य तथा एक पंचायत समिति के सीट में माकपा ने विजय हासिल किया. रानीगंज के बल्लभपुर ग्राम पंचायत के बख्तानगर इलाके के
तृणमूल पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप लगाया टीएमसी नेता निर्मल पाल ने लगते हुए कहा कि कल बख्तारनगर में माकपा की तरफ से का विजय जुलूस निकला था, उस दौरान माकपा से जुड़े कुछ उपद्रवियों ने पार्टी का झंडा फाड़ दिया और तृणमूल कार्यालय में लाइटें तोड़ दीं इसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.उन्होंने शिकायत की कि अगर दोषियों को 7 दिनों के अंदर सजा नहीं मिली तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे. वहीं सीपीआईएम के मितेन लायक ने कहा कि यह आरोप गलत है, इस गांव में सब अपनी-अपनी पार्टी करते है. जिसने भी ऐसा काम किया है वह बेहद निंदनीय है.' तृणमूल का पार्टी झंडा उनका गौरव है, सीपीआईएम का पार्टी झंडा माकपा का गौरव है, भाजपा का पार्टी झंडा उनके लिए गर्व का विषय है. जिसने भी इस तरह का काम किया है उसने बहुत ही घिनौना काम किया है.प्रशासन से अनुरोध है कि इसकी जांच कर दोषियों को सजा दी जाए,वहीं माकपा नेता मलय मण्डल ने कहा कि माकपा पर आरोप लगाना गलत है,उनलोगों का आपसी गुटबाजी का नतीजा है.

0 टिप्पणियाँ