रानीगंज- राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक बुधवार को दिवंगत टीएमसी नेता कंचन कांति तिवारी के घर पर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की .ज्ञात हो कि तीन दिन पूर्व कंचन कांति तिवारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, जिस दिन कंचन तिवारी का निधन हुआ था उस दिन मलय घटक आसनसोल पर नहीं थे ,इसलिए आज वह रानीगंज के रानीसायर डागा इलाके में कंचन तिवारी के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान मलय घटक ने कहा कंचन तिवारी टीएमसी के साथ पार्टी के जन्म के समय से ही जुड़े हुए थे .पार्टी के वे एक समर्पित कार्यकर्ता थे, फिलहाल जिला कमेटी के सचिव थे 2 बार के पार्षद रहे और हमेशा पार्टी के लिए काम करने के बारे में सोचा करते थे .उनके चले जाने से पार्टी का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है और यह एक अपूरणीय क्षति है.


0 टिप्पणियाँ