रानीगंज के 93 सीटों में तृणमूल कॉंग्रेस को 80,माकपा को 13 एवं भाजपा को दो सीट मिले



रानीगंज : रानीगंज ब्लॉक के पंचायत चुनाव की वोटों की गिनती सुबह 8:00 बजे से मतगणना केंद्र रानीगंज गर्ल्स कॉलेज में शुरू हुई। मतगणना को लेकर 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाई गई थी। जहां पर भीड़ के जमावड़ा पर रोक थी। परंतु देखा गया कि मतगणना केंद्र गर्ल्स कॉलेज के बाहर तृणमूल सहित सभी दलों के कार्यकर्ता भीड़ लगाकर जुटे रहे। मतगणना केंद्र पर बैरिकेडिंग लगाई गई थी जहां पुलिस बल का भारी पहरा था। सभी ब्लॉक के मतगणना कमरे अलग अलग थे जहां आमरासोता ग्राम पंचायत के कुल 3 टेबल तथा अन्य एगारा, बल्ल्वपुर, तिराट, रोटिबाटी, जेमेरी ग्राम पंचायत के एक एक कमरे में 9 करके टेबल थेे जहां मतगणना हो रही थी। मतगणना केंद्र में सभी पार्टियों के प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट मौजूद थे। सभी मतगणना कमरों के बाहर केंद्रीय बल के जवान मौजूद थे।

शाम 6 बजे तक जिला प्रशासन द्वारा जारी मतगणना के परिणाम ग्राम पंचायत के 1020 सीटों में से 1019 सीटों के परिणाम आ चुके थे। जिसमें एकतरफा जीत हासिल करते हुए 1019 में से 940 सीटों पर तृणमूल को जीत मिली है। वहीं भाजपा को मात्र 25 एवं सीपीआईएम को 50 सीटों पर विजय मिली है, वहीं 4 सीटों पर निर्दलीय प्रार्थीयों ने जीत हासिल की है। खबर लिखे जाने तक पांडेश्वर ब्लॉक में पंचायत समिति के 18 में से दो के परिणाम जारी हुए हैं जिसमें दोनो सीट तृणमूल के खाते में गए हैं एवं जिला परिषद के मतों के परिणाम अभी नहीं आए थे। 

 वहीं रानीगंज ब्लॉक के कुल सीट 93 में से 92 सीटों के परिणाम आए थे जिसमें तृणमूल 80, सीपीएम 13

एवं भाजपा को के सीट मिले हैं।





 ग्राम पंचायत के परिणाम तृणमूल के पक्ष में आने के बाद मतगणना केंद्र के बाहर तृणमूल समर्थकों द्वारा जमकर जश्न मनाया गया एवं तृणमूल कर्मियों ने एक दूसरे को हरा गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी।

इस बीच रानीगंज मतगणना केंद्र में बल्ल्वपुर ग्राम पंचायत के मतगणना कमरे में हंगामा हो गया जब एक माकपा के पोलिंग एजेंट ने आरोप लगाया कि जिस मतपत्र पर पीठासीन अधिकारी का हस्ताक्षर नहीं है वह मतपत्र रद्द होगा। इस मुद्दे को लेकर मैंने फिर से मतपत्रों की गिनती की मांग की तब मुझे मतगणना केंद्र से धकेल कर बाहर कर दिया गया एवं मेरे कुर्ते को भी फाड़ दिया गया। बाद में पुलिस एवं केंद्रीय बलों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।

वहीं एक और घटना में रानीगंज गर्ल्स कॉलेज में अमरासोता ग्राम पंचायत की पंचायत समिति की मतगणना के दौरान सीपीआईएम के काउंटिंग एजेंट के साथ मारपीट करने का आरोप तृणमूल प्रायोजित उपद्रवियों पर लगाया गया है। निर्मल मुर्मू नामक सीपीआईएम के काउंटिंग एजेंट ने दावा किया कि इस दिन काउंटिंग के दौरान 30 से 35 तृणमूल प्रायोजित बदमाश काउंटिंग सेक्शन में घुस आए और मांग की कि जब आप जीत गए हैं तो पंचायत समिति से बाहर निकलें। नहीं तो मारे जाओगे। जब उन्होंने बाहर आने से इनकार कर दिया तो उन पर हमला कर दिया गया। उनकी मांग पुलिस और केंद्रीय बल हैघटना स्थल पर मौजूद होने के बावजूद भी वह उन्हें बचाने नहीं आये। सीपीआईएम चुनाव के मतगणना एजेंट पर तृणमूल प्रायोजित बदमाशों द्वारा हमला किए जाने से संजय हेम्ब्रम मंगल हेम्ब्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर है। निर्मल मुर्मू कुछ हद तक स्थिर हैं। हालांकि, दूसरी ओर, तृणमूल ने आरोप लगाया कि जब वे मतगणना स्थल पर थे तो केंद्रीय बलों ने उनकी पिटाई की। तृणमूल नेता सौमित्र बनर्जी ने दावा किया कि केंद्रीय बल भाजपा की उंगली के नीचे सभी विपक्षियों को पीट रहे हैं और प्रताड़ित कर रहे हैं। इस घटना में तृणमूल नेता सौमित्र बनर्जी का सिर फट गया। उन्होंने केंद्रीय बलों पर चुनाव कार्ड छीनने का भी आरोप लगाया।

 वहीं आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल सुबह से ही रानीगंज के गर्ल्स कॉलेज में बने मतगणना केंद्र के बाहर बैठी हुई मिली। इसके अलावे तृणमूल के बड़े नेताओं में रानीगंज टाउन के तृणमूल अध्यक्ष रुपेश यादव, रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा अंसारी, रानीगंज पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष विनोद नोनिया, तृणमूल युवा नेता अर्जुन सिंह, वार्ड संख्या 32 के पार्षद भोला हेला उपस्थित थे। 

बाद में तृणमूल के जिला अध्यक्ष सह पांडेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, आसनसोल के उप मेयर सह आईएनटीटीयूसी के जिलाध्यक्ष अभिजीत घटक, गुरदास चक्रवर्ती, दिव्येंदु भगत, सदन सिंह रानीगंज के मतगणना केंद्र के बाहर पहुंचे। इन्होंने एक दूसरे को हरा गुलाल लगाकर जीत की बधाईयां दी। इस दौरान नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि जनता ने तृणमूल को चुना है एवं बाकी सभी दलों को नकार दिया है। एक तरफ विरोधियों का षड्यंत्र एवं आतंक था वहीं दूसरी तरफ तृणमूल का विकास था। जनता ने विकास को चुना है। जनता ने जिस तरह से तृणमूल को वोट दिया है उन्हें मैं धन्यवाद देता हूं। वहीं विरोधियों द्वारा तृणमूल पर आतंक मचा कर, डरा धमका कर वोट लेने के आरोप पर उन्होंने कहा कि वह काम विरोधियों का है। विरोधियों के आतंकियों ने हिंसा में हमारे 15 कार्यकर्ता अस्पताल में है। वहीं रानीगंज में 3 कार्यकर्ता अस्पताल में है। विरोधी दल मारपीट कर हिंसा फैला कर हमारे कर्मियों को डरा रहे हैं। हमारे कर्मियों के गाड़ियों में आग लगाया गया है। मोटरसाइकिलों को तोड़ा गया है। जिसका जवाब जनता ने दिया है। हमलोगों ने शांतिपूर्ण रहकर कार्य किया है क्योंकि हमारी नेत्री ममता बनर्जी ने कहा है हमें बदला नहीं बदलाव चाहिए। इस बीच 6 भाजपा प्रार्थीयों का फोन आया है उन्होंने तृणमूल में आने की इच्छा जताई है। जिसे हमने हमारे सिस्टम के तहत आने को कहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता