रानीगंज-रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा गुरुवार की संध्या अंचल के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में बेहतर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को संस्था द्वारा आयोजित 6ठवाँ एकेडमी अवार्ड सेरेमोनी के तहत सम्मानित किया गया. इस अवसर पर संस्था के सलाहकार सलिल सिन्हा , मुख्य अतिथि फास्बेक्की के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खेतान तथा अन्य सदस्यों के द्वारा विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया .कार्यक्रम में रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भर्तिया, कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खेतान महासचिव मनोज केसरी मुख्य रूप से उपस्थित थे. संस्था की तरफ से महेश मोदी ने कहा कि रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के सभी सदस्य सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर योगदान देते हैं, बच्चों को शिक्षा के प्रति उत्साहित करना उनका सम्मान करना पर्यावरण के ऊपर काम करना, प्याउ ,मेडिकल कैंप जैसे कई सेवा के कार्य निरंतर आयोजित किए जाते हैं.कार्यक्रम के दौरान क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के सभी सदस्य कार्यक्रम में परिवार सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद उठाया .पूर्व अध्यक्ष संजय खैतान ने बताया कि इस तरह का माहौल, एक परिवार की तरह एकजुट हो कर कार्यक्रम को सफल बनाना सिर्फ इस शहर रानीगंज में ही संभव है. संस्था के अध्यक्ष प्रदीप गोयल ,सचिव पंकज सोमानी, एवं कार्यक्रम के चेयरमैन संजय खेतान आदि ने क्विज प्रतियोगिता में सही जवाब देने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया.


0 टिप्पणियाँ