रानीगंज के 6 ग्राम पंचायतों में 87 बूथों पर होगी निर्वाचन







रानीगंज-शनिवार को पूरे प्रदेश के साथ-साथ पश्चिम बर्दवान में भी पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा. रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के 6ग्राम पंचायत इलाकों में भी चुनाव की तैयारियां पुरजोर तरीके से चलाई जा रही हैं. रानीगंज के सीआर सोल इलाके के गर्ल्स कॉलेज में डीसीआरसी सेंटर बनाया गया है. यहीं से रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायत क्षेत्र में चुनाव करवाने के लिए मतदान कर्मी बैलट पेपर सहित विभिन्न मतदान सामग्रियां संग्रह किये. यहां पर एक से ग्यारह काउंटर बनाए गए हैं ,जहां से मतदान कर्मी अपने अपने तय क्षेत्रों के लिए बैलट पेपर सहित अन्य मतदान की सामग्रियां लेकर गये.मालूम हो कि रानीगंज प्रखंड के छह ग्राम पंचायतों में लेकिन यहां सीटों की संख्या 93 है. पंचायत समिति में सीटों की कुल संख्या 16 है. रानीगंज प्रखंड में जिला परिषद की दो सीटें हैं. इस बार रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के लिए 85 मतदान केंद्रों के साथ दो सहायक मतदान केंद्र मिलाकर कुल 87 मतदान केंद्र हैं. पुरुष मतदाताओं की संख्या जहां 42 हजार 230 है, वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 40 हजार 62 है. कुल मतदाताओं की संख्या 82 हजार 292 है. मालूम हो कि इस बार के मतदान में हर बूथ पर 5 बूथ कार्यकर्ता होंगे. वहीं जहां साढ़े बारह सौ से अधिक मतदाता हैं, वहां छह बूथ कर्मी रहेंगे, बताया जाता है कि रानीगंज प्रखंड में ऐसे 11 बूथ हैं. इस चुनाव में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के लिए सैन्य बल की मौजूदगी में वोट देने की मांग को लेकर विपक्षी राजनीतिक दलों के सदस्यों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है. चुनाव आयोग को इस साल के पंचायत चुनाव में 822 कंपनी केंद्रीय बल देने के लिए आवेदन करने को कहा गया था, हालांकि, इन सबके बावजूद विपक्ष ने मांग उठाई है कि कई इलाकों में अर्धसैनिक बलों की तैनाती नहीं की गई है. हालांकि, पता चला है कि रात में ही हर बूथ पर एक-एक अर्धसैनिक बल उपलब्ध की जायेगी.  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता