रानीगंज डीएवी स्कूल के 53 मेघावी छात्रों को किया गया सम्मानित




रानीगंज -,रानीगंज लायंस जे डी एम डीएवी पब्लिक स्कूल रानीगंज की ओर से इस वर्ष कक्षा दशम एवं द्वादश श्रेणी में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 53 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. इसका उद्घाटन लायंस क्लब के जिला गवर्नर डॉ एस के बासु ने किए. 

इस सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अड्डा के चेयरमैन एवं रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि छात्रों का सम्पूर्ण विकास सिर्फ स्कूल से संभव नहीं है इसके लिए अभिभावकों का भी अहम भूमिका होती है.बच्चों को संस्कारी बनाना अभिभावकों का अहम भूमिका है. उन्होंने कई उदाहरण के माध्यम से कहा के कोई भी व्यक्ति के विकास में केवल व्यक्ति का भूमिका नहीं होती बल्कि पूरे समाज का होता है .इसलिए आज के इन छात्रों को भविष्य में समर्पण के लिए भी तैयार करनी होगी.केवल अच्छे शहर एवं स्कूल से नहीं,बल्कि कही से भी अच्छी शिक्षा प्राप्त की जा सकती है.आज पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के जीवन गाथा को देखें तो हम पाते हैं कि एक गांव से निकलकर देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति बने थे.उन्होंने डीएवी स्कूल के छात्रों एवं प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा की इस विद्यालय के छात्र अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए शहर को गौरवान्वित कर रहे है.विद्यालय के प्राचार्य मंदिरा दे ने विद्यालय के क्रिया कलापो से अथितियो को अवगत कराया. इस अवसर पर पूर्व जिला पाल डॉक्टर अब्दुल कयूम , स्कूल कमिटी के चैयरमेन सुशील गनेड़ीवाला, पूर्व अध्यक्ष राजेश जिंदल, लायंस अध्यक्ष रानीगंज दिलीप सिंह सहित विद्यालय का शिक्षक गण,अभिभावक गण उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता