21 जुलाई तृणमूल कांग्रेस द्वारा की जाने वाले शहीद दिवस को सफल बनाने के लिए निकाली गई रैली



 रानीगंज-हर साल की तरह इस साल भी कोलकाता के धर्मतला में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से 21 जुलाई को शहीद दिवस मनाया जाएगा .इसे लेकर पूरे प्रदेश के साथ-साथ पश्चिम बर्दवान जिले के भी हर हिस्से में प्रस्तुति के तौर पर सभाएं और रैलियां निकाली जा रही हैं. इसी क्रम में शनिवार को रानीगंज में भी रानीगंज ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस की तरफ से एक रैली निकाली गई .इस रैली में रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी सहित रानीगंज इलाके के तमाम तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे . यह रैली तार बंगला से निकाली गई एवं आर आर रोड, सीआर रोड, बड़ा बाजार, मारवाड़ी पट्टी चूड़ीपट्टी एवं स्टेशन रोड होते हुए एनएसबी रोड जा कर समाप्त हुई. इस रैली में रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि 21 जुलाई 1993 को ममता बनर्जी के नेतृत्व में राइटर्स अभियान के दौरान 13 लोगों की जान चली गई थी. उस दौरान ममता बनर्जी युवा कांग्रेस की अध्यक्ष थीं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के गठन के बाद ममता बनर्जी हर साल 21 जुलाई को शहीद दिवस के रूप में मनाती रही हैं. आंदोलनकारियों पर जिस रूप से सीपीएम की सरकार ने बर्बरता पूर्वक गोली चलाई थी, एवं ममता दीदी पर अत्याचार जुनून किया था. उसी के प्रतिवाद में भी यह सभा है .




उन्होंने 21 जुलाई की सभा को सफल बनाने के लिए सभी से आव्हान किया और पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी के समर्थन में नारे लगाए. इस मौके पर रूपेश यादव ने कहा कि हर साल 21 जुलाई को पार्टी की तरफ से कोलकाता में शहीद दिवस मनाया जाता है. 1993 में ममता बनर्जी के नेतृत्व में एक आंदोलन किया जा रहा था जिस पर पुलिस द्वारा गोलीबारी की गई और 13 लोगों को अपनी जान देनी पड़ी, उन्ही 13 शहीद कर्मियों को स्मरण कर करने के लिए हर वर्ष श्रद्धान्जलि के तौर पर शहीद दिवस का पालन किया जाता है .इस साल भी 21 जुलाई को इसका पालन किया जाएगा. उसी के लिए आज रैली निकाली गई ताकि लोगों को 21 जुलाई के इस शहीद दिवस के बारे में जागरूक किया जा सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात