भाजपा उम्मीदवार ने चुनाव प्रचार के दीवाल लेखन मिटाने का आरोप लगाया.



जामुड़िया-जामुड़िया ब्लाक दो स्थित भाजपा पंचायत सदस्य उम्मीदवार का दीवार लेखन मिटाने का आरोप टीएमसी के लोगों पर लगा .मिली जानकारी के अनुसार जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के डोबराना पंचायत अन्तर्गत बूथ संख्या 216 से भाजपा उम्मीदवार सुलेखा नोनिया का पिछले तीन दिनों से उनके चुनाव क्षेत्र में दीवार लेखन एवं प्रचार किया जा रहा था.



सुलेखा नुनिया के पति रंजीत नोनिया का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के द्वारा भाजपा ग्राम पंचायत सदस्य उम्मीदवार उनकी पत्नी के समर्थन में दीवाल लेखन किया गया था ,लेकिन दीवाल लेखन को कालीख से मिटा दिया गया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरा काम तृणमूल कांग्रेस के कर्मियों का है, रंजीत नोनिया ने कहा कि चार से पांच दीवारों पर दीवार लेखन को काली पोतकर मिटा दिया गया है, उन्होंने साथ ही यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी नॉमिनेशन वापसी को लेकर उनकी पत्नी पर तृणमूल कांग्रेस के द्वारा पूर्ण रूप से दबाव बनाया जा रहा था. आगे उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस को सीधी तौर पर टक्कर केवल भाजपा दे रही है इसीलिए इस तरह के कार्य किए जा रहे हैं वहीं इस संदर्भ में तृणमूल कांग्रेस के अंचल सभापति महेश पासवान ने बताया कि यह पूरा आरोप बेबुनियाद और पूरी तरह से निराधार है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्याशी और समर्थक बिना किसी के अनुमति से दीवार लेखन कार्य कर रहे हैं. इस तरह की शिकायत उनको बराबर मिल रही थी. भाजपा प्रत्याशी के दीवार लेखन के संदर्भ में उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि इसमें तृणमूल कांग्रेस के किसी भी कार्यकर्ता का लेना-देना नहीं है ना उनको इस तरह की कोई जानकारी है आपके पूछने के बाद यह मामला उनको अभी ही पता चला है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात