ईसीएल द्वारा जे के नगर कोलियरी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर






रानीगंज : ईसीएल सातग्राम एरिया के जेके नगर कोलियरी कैंपस में ईसीएल द्वारा कोलकाता के डेशन हॉस्पिटल के सहयोग से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, गैस्ट्रो, हृदय रोग आदि जांच की गई.हृदय रोगियों के लिए ईसीजी एवं इको जांच की भी निःशुल्क व्यवस्था की गई थी. शिविर का उद्घाटन सातग्राम एरिया के महाप्रबंधक उपेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया तथा उन्होंने सर्वप्रथम अपने स्वास्थ्य की जांच करा शिविर का शुभारंभ किया. मंचीय कार्यक्रम में ईसीएल के अधिकारियों एवं डेशन हॉस्पिटल से आए डॉक्टरों को पुष्पगुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया.स्वास्थ्य जांच शिविर कार्यक्रम में जेके नगर कोलियरी के स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अजय कुमार तिवारी का प्रमुख योगदान रहा.मंच संचालन माइंस सुरक्षा अधिकारी गणेश सेठी ने किया.शिविर में लगभग 200 की संख्या में ईसीएल कर्मचारियों सहित आम लोगों ने भी अपने स्वास्थ्य की जांच कराई.इस दौरान उपेंद्र सिंह ने बताया कि कोलकाता के डेशन हॉस्पिटल के सहयोग से आज जेके नगर कोलियरी प्रबंधन द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाई गई ,जिसमें हृदय रोग एवं गैस्ट्रो से संबंधित रोगों का इलाज किया गया.इसमें जेके नगर कोलियरी के प्रबंधन के अलावा कोलियरी के डॉक्टरों की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा.इस शिविर में कोलियरी कर्मियों के अलावा आसपास के ग्रामीणों का भी इलाज निःशुल्क होगा क्योंकि आसपास के ग्रामीणों को भी हम अपने कर्मियों जैसा ही मानते हैं.उन सभी को भी यह लाभ मिलना चाहिए.

कार्यक्रम में सातग्राम एरिया कार्मिक प्रबंधक संजय भौमिक, एरिया स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रकाश रंजन, निमचा कोलियरी के डिप्टी सीएमओ डॉक्टर फैज अहमद, जेके नगर कोलियरी के एजेंट लालमुनी चौधरी, प्रबंधक विपिन बिहारी प्रसाद, डेशन हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ, गैस्ट्रो विशेषज्ञ साहित्यअन्य सहायक स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात